फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   road

पंद्रह नवंबर तक सड़कें हो जाएंगी गड्ढामुक्त

Sun, 10 Oct 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
road
डीएम ने अलग-अलग विभागों को 50 सड़कों की दशा सुधारने के लिए दिया टास्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले पंद्रह नवंबर के बाद जिले की सड़कों पर सफर के दौरान हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि गड्ढे में तब्दील जिले की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए अलग-अलग विभागों को टास्क सौंपा गया। कुछ सड़कें तीस अक्तूबर तक ठीक हो जाएंगी। सबसे अधिक खराब सड़कों को पंद्रह नवंबर तक दुरुस्त करा दिया जाएगा।

नगर पालिका को मालवीय और स्टेशन रोड को 15 नवंबर तक गड्ढामुक्त करने की जिम्मेदारी गई है। मंडी परिषद द्वारा विक्रमजोत में फैजाबाद रोड से खतमसराय तथा सल्टौआ में दसिया से बसौखा होते हुए मझौआ बैकुठंपुर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। अन्य 48 सड़कों की मरम्मत के लिए स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कप्तानगंज में महराजगंज बेलघाट मार्ग, दुबौलिया में रामजानकी से बरदिया लोहार मार्ग, छावनी से मखौड़ाघाम मार्ग, हर्रैया से मटिहनिया मार्ग, विक्रमजोत टूटीभीटी से शृंगीनारी मार्ग, बहादुरपुर में एलडी रोड अकसरा से पिपरागौतम धौरहरा मार्ग, रामनगर में नरखोरिया से पखरी तथा नरखोरिया से काटे खैरा मार्ग की मरम्मत 31 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाना है। इसके अलावा सल्टौआ में महनुआ से दसिया, हरिहरपुर से छनवटिया, बनकटी करहपिठिया रोड से बाघापार रामजानकी रोड से बनकटवा, रामजानकी रोड से रूपगढ़, पैकोलिया रोड से पिपराकाजी, परसा लकड़मंडी से रानीपुर सोनबरसा, सिकंदपुर मसकनवा से गोविंदपुर लाला, अमौली से डुहवा पांडेय तथा परसा लकड़मंडी से महेवा सरहदी मार्ग की भी मरम्मत होगी। जिला पंचायत की ओर से रूदलापुर से जसोवर, सैदवारे भट्ठा से महदेवा मार्ग, मोहम्मद नगर मिल से सनिचरा मार्ग, कप्तानगंज नगर मार्ग से चौखड़ा तथा गोपियापार बस्ती महुली मार्ग से साहूपार, नरायनपुर बाबा के मजार से लक्ष्मनपुर निद्धा, रजवापुर टूटीभीटी मार्ग से मेढ़ईया शुकुल, विक्रमजोत टूटीभीटी मार्ग, महराजगंज दुबौलिया मार्ग से सिकिटिहवा तथा ग्राम पंचायत करहलीखुर्द को गड्ढामुक्त किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से 426.42 किमी0 की 157 सड़कों के पैच मरम्मत के लिए 3.52 करोड़ रुपये का स्टीमेट शासन को भेजा गया है। इसमें टूटीभीटी विक्रमजोत मार्ग, परसा परसरामपुर मार्ग, मखौड़ा से स्वामीनरायन छपिया मार्ग, बाघानाला परसरामपुर मार्ग, कप्तानगंज पिपरागौतम मार्ग, टिनिच कप्तानगंज मार्ग, दुबौला पचपेड़वा मार्ग, रामजानकी से उभाई, संसारीपुर मार्ग, संसारीपुर पैकोलिया मार्ग, जगदीशपुर से खम्हरिया मार्ग, बीडी बंधा मार्ग, परसीजोत मार्ग से कर्मी पांडेय, इंदौली मार्ग, टूटीभीटी विक्रमजोत मार्ग से बिठरापुर मार्ग, पूरेहेमराज से छोटकापुरवा मार्ग, विक्रमजोत से नहर की पटरी से शुकुलपुरवा मार्ग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed