फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   road accident2 injured

सड़क हादसे में महिला समेत दो गंभीर

Sat, 05 Feb 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
road accident2 injured
सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो गंभीर
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में शुक्रवार को दो अलग अलग दुर्घटनाओं के दौरान महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हाईवे पर पहली घटना नगर थाने के कट्या गांव के निकट हुई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अतुल कुमार ( 21) निवासी महुआ मिश्र थाना कप्तानगंज घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। दूसरी घटना चौकड़ी (बबुरहवा) टोल प्लाजा के निकट हुई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी महिला दीपिका सोनी (30) निवासी फूलडीह थाना छावनी गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि उनका पति सुनील कुमार और उनका बच्चा बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची छावनी थाने की पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायल महिला को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। महिला की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे अयोध्या जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। छावनी एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed