{"_id":"5ddeba668ebc3e54b410479f","slug":"road-accident-one-man-deid-basti-news-gkp330987085","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बाइक,एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई बाइक,एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत
बस्ती। हसीनाबाद बिक्रमजोत मार्ग पर पुरैनाखास गांव के समीप मोड़ पर मंगलवार रात एकाएक सामने छुट्टा जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो गंभीर रूप से घायल हो गये। इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया।
गौर थाना क्षेत्र के सिद्धौर गांव निवासी अतुल कुमार (22 वर्ष), कुलदीप (18वर्ष) और पवन कुमार (23 वर्ष) अपाची बाइक पर सवार होकर विक्रमजोत के पास उदयपुर गांव में तिलक समारोह में शामिल होने गये थे। रात करीब 10 बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। पुरैनाखास गांव के समीप सामने से छुट्टा जानवर आते देख बाइक रोकने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पेड़ से जा टकराई। बाइक चालक अतुल कुमार वहीं मौत हो गयी। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने बताया कि घटना से संबंधित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।