{"_id":"64fe20ef0044cd43f3033efb","slug":"road-accident-basti-news-c-207-1-sgkp1002-4133-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेलर में अचानक लगी ब्रेक, पीछे से तीन वाहन टकराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेलर में अचानक लगी ब्रेक, पीछे से तीन वाहन टकराए
Mon, 11 Sep 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की शाम करीब छह बजे परशुरामपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या बस्ती लेन पर केशवपुर गांव के पास आगे चल रहे ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे के तीन वाहन आपस में भिड़ गए। टक्कर के बाद आगे चल रहा ट्रेलर लेकर चालक फरार हो गया। थोड़ी ही देर में हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी घघौवा दिलीप कुमार सिंह व हेड कांस्टेबल अरविंद दूबे ने हाइवे को एक लेन कर वाहनों का आवागमन दुरुस्त कराया। सूचना पर पहुंचे एनएचएआई कर्मचारियों की मदद से दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में वाहनों के चालक व खलासी किसी को कोई चोट नहीं आयी है। संवाद
विज्ञापन