{"_id":"64973e26c7573818ae060be4","slug":"river-drown-in-death-basti-news-c-207-1-sgkp1002-411-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ननिहाल में आए युवक की नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ननिहाल में आए युवक की नदी में डूबकर मौत
Sun, 25 Jun 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ननिहाल में आए युवक की वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के महादेवा घाट पर कुआनो नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला। नगर थाना क्षेत्र के बगियापार निवासी 19 वर्षीय राज पांडेय वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के आमा नरायनपुर गांव में अपने ननिहाल आया था।
शनिवार को वह अपने मामा देवमणि व उनके पुत्र आकाश (16) के साथ निजी ऑटो से परशुराम गया था। लौटते समय महादेवा शिवमंदिर के पास ऑटो रोककर वह नदी में नहाने की जिद करने लगा। मामा के मना करने के बाद भी नहीं माना। ऑटो से उतरते ही वह नदी में कूद गया। बताया जा रहा है कि पानी में जाते ही वह डूबने लगा। सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन