फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rising cases of chain snatching have increased the challenge for the police.

Basti News: चेन स्नेचिंग के बढ़ते मामलों ने पुलिस की बढ़ाई चुनौती

Tue, 28 Jul 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rising cases of chain snatching have increased the challenge for the police.
बस्ती। जिले में कुछ दिन की शांति के बाद चेन स्नेचिंग के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। रविवार को छावनी थाना क्षेत्र में ऑटो से अयोध्या जा रही एक महिला की सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया। पीड़िता ने तीन महिलाओं पर चेन उड़ाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना के बाद एक बार फिर महिला चेन स्नेचिंग गिरोह की सक्रियता को लेकर पुलिस की चुनौती बढ़ गई है। छावनी थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी सुनीता सिंह पत्नी हरीराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार को विक्रमजोत टैक्सी स्टैंड से ऑटो में अयोध्या जाने के लिए बैठी थीं। उसी दौरान तीन महिलाएं भी आकर उनके बगल में बैठ गईं। हाईवे स्थित एक होटल के पास अचानक तीनों महिलाएं ऑटो से उतर गईं।
विज्ञापन

कुछ देर बाद सुनीता ने देखा कि उनके गले से सोने की चेन गायब है। उन्होंने महिलाओं को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तभी एक सफेद स्कॉर्पियो वहां पहुंची और तीनों महिलाएं उसमें बैठकर विक्रमजोत की ओर निकल गईं। पीड़िता का कहना है कि टैक्सी स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध महिलाएं रेकी करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं, हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। जिले में इससे पहले भी महिला चेन स्नेचिंग गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed