फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ring Road: Work speed increased, structure ready

रिंग रोड : बढ़ी काम की रफ्तार, ढांचा तैयार

Sat, 28 Jun 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ring Road: Work speed increased, structure ready
बस्ती। जिले की सूरत बदलने वाली अति-महत्वाकांक्षी रिंग रोड परियोजना तेजी से आकार ले रही है। बेलाड़ी से पिपरा-गौतम मार्ग पर बक्सर व प्रसादपुर गांव के बीच बन रहे फ्लाईओवर का ढांचा तैयार कर लिया गया है। वहां से कुआनो नदी और नगर पंचायत नगर बाजार की तरफ सड़क के लिए मिट्टी की खोदाई भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील के 54 गांवों से होकर गुजरने वाली रिंग रोड से करीब दो सौ गांवों की तस्वीर बदलने वाली है। भारी-भरकम मशीनें और इंजीनियरों व मजदूरों की टीम को अपने गांव-देहात में काम करते देख ग्रामीणों में कौतूहल का केंद्र बना हुआ है। उनके गांव में महानगरों जैसी चमचमाती हुई फोरलेन सड़क बनने की उम्मीद जग गई है। सब कुछ ठीक रहा तो दिसंबर तक यहां सड़क निर्माण की हलचल और तेज हो जाएगी।
विज्ञापन

आठ साल से बस्ती रिंग रोड बनाने का दावा अब सच में तब्दील हो रहा है। पहले फेज की 22.5 किमी लंबी सड़क धरातल पर उतरने लगी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय खुद रिंग रोड निर्माण का जिम्मा संभाल रखा है। पहले चरण में 54 गांवों में 111 हेक्टेयर भूमि सड़क के लिए अधिग्रहीत की जा चुकी है। काफी हद तक मुआवजे का वितरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवनिया से बक्सर होते हुए कुआनो नदी के पास राजाजोत तक चार किमी के दूरी में पोकलेन मशीनें अधिग्रहीत जमीनों में खोदाई का काम कर चुकी हैं। उधर, दसकोलवा, छितही नरसिंह, बायपोखर आदि गांव होते हुए गोरखपुर-लखनऊ हाईवे तक करीब 11 किमी की दूरी में भूमि की निशानदेही का कार्य पूरा कर लिया गया। कुआनो नदी पर बनेगा ब्रिज : रिंग रोड निर्माण के दौरान कुआनो नदी समेत उन आधा दर्जन स्थलों पर ब्रिज का भी निर्माण होगा, जहां प्रमुख सड़क एवं रेलवे लाइन की क्राॅसिंग पड़ रही है। बस्ती-महुली मार्ग पर दसकोलवा के पास, बस्ती-कांटे मार्ग पर बायपोखर और रेलवे लाइन तथा गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर रिंग रोड की क्रॉसिंग के लिए ओवरब्रिज या अंडर पास बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed