फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   RFC reached the farmers house, set up a chaupal

Basti News: आरएफसी पहुंचे किसानों के घर, लगाई चौपाल

Thu, 11 May 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
RFC reached the farmers house, set up a chaupal
बस्ती। मंडल में गेहूं खरीद में तेजी लाने के लिए संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) दुर्गेश प्रसाद ने रुधौली ब्लाक के पिपरा खुर्द गांव में चौपाल लगाई। यहां किसानों के घर पहुंच कर अपनी उपज बेचने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को शासन से दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी। आरएफसी दुर्गेश प्रसाद ने कहा कि सभी गेहूं खरीद केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पंजीकृत किसान अपनी उपज का तौल करवा कर मूल्य समर्थन योजना का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। कहा कि किसी भी तरह की समस्या आने पर सूचित करें, उसका तुरंत स्थाई समाधान किया जाएगा। विपणन निरीक्षक कविता चौधरी ने किसानों की सुविधा व सहयोग के लिए हर समय तैयार रहने का भरोसा दिलाया। किसान अब्दुल हई, दोस्त मोहम्मद, राहुल, मनोज कुमार व राम सुधि आदि ने 200 क्विंटल गेहूं बेचने की सहमति दी। किसान मलका चौधरी तत्काल 25 क्विंटल गेहूं बेचने के लिए तैयार हुईं तो आरएफसी दुर्गेश प्रसाद व विपणन निरीक्षक कविता चौधरी ने नजदीकी केंद्र प्रभारी को तुरंत गेहूं खरीद करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की हिदायत दी। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने किसानों की अन्य समस्याओं को गंभीरता से सुना और उसका मौके पर ही समाधान किया। इस मौके पर विवेक चौधरी, आलोक चौधरी, महीप, शिवप्रसाद, मुमताज व अजय समेत बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed