फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Reward desired in clutches, police denied

चंगुल में इनामी वांछित,पुलिस का इनकार

Wed, 16 Oct 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Reward desired in clutches, police denied
चंगुल में इनामी वांछित, पुलिस का इनकार
विज्ञापन

कबीर हत्याकांड में घोषित है 25 हजार इनामी, अन्य की हो रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बहुचर्चित कबीर तिवारी हत्याकांड की स्क्रिप्ट तैयार करने वाले दोनों इनामी अभियुक्तों की पुलिस तगड़ी घेराबंदी करने में कामयाबी हासिल कर ली है। तफ्तीश के दौरान प्रकाश में आए 25 हजार रुपये के इनामी को पकड़ लिया है, लेकिन पुष्टि करने से पुलिस अभी बच रही है। एसपी हेमराज मीणा ने एक-दो दिन में पूरे घटना का पर्दाफाश करने का दावा किया है। उनका कहना है कि सीओ के नेतृत्व में चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

नौ अक्तूबर को एपीएन पीजी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आदित्य नारायण उर्फ कबीर तिवारी की हत्या में नामजद भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री अभिजीत सिंह एव पुलिस की तफ्तीश में सामने आए प्रशांत पांडेय उर्फ ‘मुन्नू’ पर एसपी हेमराज मीणा ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। घटना के दिन बदमाशों ने पैदल पहुंचकर गोली मारी थी। दोनों को कुछ देर में ही जनता के सहयोग से पुलिस ने पकड़कर तीन तमंचे बरामद कर लिया था, मगर दोनों शूटरों से पूछताछ के बाद कहानी सुलझने के बजाय उलझती चली गई। बाद में प्रशांत पांडेय उर्फ मुन्नू का नाम बतौर साजिशकर्ता सामने आया। इनमें मुन्नू को पकड़ लिए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed