{"_id":"645aa3c8c4d81ae80b025224","slug":"reverently-remembered-great-hero-maharana-pratap-basti-news-c-7-1-158726-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: श्रद्धापूर्वक याद किए गए महानायक महाराणा प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: श्रद्धापूर्वक याद किए गए महानायक महाराणा प्रताप
Wed, 10 May 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 10 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जयंती पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्णचन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिमा पर किया ग
बस्ती। देश के महानायक महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर याद किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णचन्द्र सिंह के संयोजन में मंगलवार को सिविल लाइन्स तिराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि जब भी भारतीय इतिहास में वीरों का नाम याद किया जाता है, महाराणा प्रताप का नाम सबसे आगे है। कहा कि प्रत्येक युग में समय-काल के अनुरूप नायक उत्पन्न होते रहते हैं। देश के निर्माण में अनेक महापुरुषों का योगदान है। हमें महापुरुषों से प्रेरणा लेकर उनके सपनों के अनुकूल भारत निर्माण का संकल्प साकार करना होगा। युवा पीढ़ी महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लें।
बीजेपी नेता कृष्ण चंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान थे। जब राणा प्रताप को अपने वश में करने के अकबर के सभी प्रयास विफल रहे तब हल्दी घाट की ऐतिहासिक लड़ाई हुई। महाराणा प्रताप ने पूरी सतर्कता और अप्रतिम वीरता के साथ युद्ध लड़ा। इस युद्ध में महाराणा का प्रिय चेतक बलिदान हो गया। उनका संघर्ष और योगदान युगों तक याद किया जाएगा। महापुरुष संघर्ष की कोख से ही पैदा होता है। कॉमरेड महेश चंद्र सिंह ने महाराणा प्रताप का पूरा जीवन संघर्ष से भरा रहा मगर वे अपने कर्तव्य पथ से कभी नहीं डिगे। अमन प्रताप सिंह ने महाराणा प्रताप के शौर्य और बहादुरी की चर्चा की।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख बेचूं सिंह, अशोक सिंह ध्रुवचंद्र सिंह, संजय सिंह, जर्नादन सिंह, प्रेमचंद्र सिंह, श्याम चंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, गोपाल यादव, अर्जुन चौधरी, प्रियांशु सिंह, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई
भानपुर। नगरपंचायत भानपुर में अमर शहीद जयनरायण सिंह के जन्म स्थल पर कस्बा निवासी विष्णु सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। शिक्षक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने महाराणा प्रताप के शौर्य और बलिदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शिव कुमार सिंह, राकेश सिंह, अनूप कुमार सिंह, जगदीश सिंह, रविप्रकाश सिंह, दिनेश सिंह, अभिषेक सिंह, अजय सिंह, सुनील कुमार, दीपक मिश्रा, हर्षित तिवारी, सौरभ भट्ट, धनश्याम मिश्रा, अंकित पांडेय, इंद्रजीत पांडेय मौजूद रहे।संवाद