{"_id":"6a23405747325feecb0ba69f","slug":"retired-peon-dies-in-road-accident-basti-news-c-207-1-bst1006-160048-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सेवानिवृत्त पेशकार की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सेवानिवृत्त पेशकार की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव के निकट शुक्रवार की शाम को सड़क हादसे में सेवानिवृत्त पेशकार की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ऐंठी गांव के रहने वाले दुर्गा प्रसाद तिवारी सिविल कोर्ट बस्ती से पेशकार पद पर सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार को बाइक से कप्तानगंज बाजार गए थे। शाम 5:30 बजे वे घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव के निकट पहुंचे तभी एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही दुर्गा प्रसाद तिवारी 65 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दिया। परिजन एंबुलेंस से लेकर उन्हें सीएचसी कप्तानगंज ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने दुर्गा प्रसाद तिवारी को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कप्तानगंज के एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। दुर्घटना वाले वाहन की तलाश की जा रही है।