फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Retired army personnel killed by attacking with rod in broad daylight

Basti News: दिनदहाड़े राॅड से हमलाकर सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की हत्या

Tue, 05 Aug 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Retired army personnel killed by attacking with rod in broad daylight
बस्ती।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की महुड़र ग्राम पंचायत के शंकरदास कुटी रेहरवा के पास किराए के मकान में रहने वाले सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी रमापति पांडेय (75) की सोमवार दोपहर करीब तीन बजे रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस को कमरे से खून से सनी राॅड भी मिली है। वहीं, कमरे में रखे बाॅक्स का ताला टूटा था। ऐसे में पुलिस प्रथम दृष्टया लूट के मकसद से हत्या का अनुमान लगा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रमापति के पोते 12 वर्षीय आयुष के कुछ दोस्तों और घर में काम करने वाली नौकरानी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक, रुधौली थानाक्षेत्र के आमबारी गांव के मूल निवासी रमापति सेना से सेवानिवृत्त थे। करीब 14 महीने से पोते आयुष के साथ रेहरवा कुटी के पास किराए के मकान में रह रहे थे। उनकी दो संतानों में एक संतोष आर्मी में प्रयागराज में हैं तो दूसरा बेटा संजीत बंगलूरू में रहता है। आयुष के मुताबिक, सोमवार दोपहर में वह कुछ काम से करुआ बाबा तिराहे के पास गया था। वहां से करीब पौने चार बजे लौटा तो कमरा खुला हुआ था और अंदर तख्त पर बाबा का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसने पड़ोसी की मदद से पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर एएसपी ओपी सिंह अन्य पुलिस अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। कमरे में रखा बॉक्स का ताला टूटा था और शव के पास लोहे की रॉड भी मिली। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। इसके अलावा आयुष के घर आने जाने वाले कुछ दोस्तों और काम करने वाली नौकरानी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed