फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Restoration of Manorama started in Makhora

Basti News: मखौड़ा में शुरू हुआ मनोरमा का जीर्णोद्धार

Thu, 23 Mar 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Restoration of Manorama started in Makhora
मखौड़ा के मनोरमा तट पर विश्व जल दिवस पर डीएम प्रियंका निरंजन ने फावड़ा चलाकर नदी की सफाई शुरू की
बस्ती। विश्व जल दिवस पर नदियों के जीर्णोद्धार की जिला प्रशासन ने पहल की। विधायक हर्रैया अजय सिंह के साथ मखौड़ा के मनोरमा नदी पर कार्य का शुभारंभ हुआ। डीएम प्रियंका निरंजन व विधायक ने फावड़ा उठाया तो तमाम हाथ नदी सफाई अभियान को उठे। डीएम ने सभी का आह्वान किया कि वे श्रमदान के साथ समय दान करें, जिससे मनोरमा फिर से कल-कल कर बहने लगे।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे प्रशासनिक अमला मखौड़ा धाम के मनोरमा नदी तट पर पहुंचा। इसके बाद शुरू हुआ सफाई का कार्य। डीएम ने कहा कि मखौड़ाधाम पौराणिक महत्व का स्थान है। इस स्थान पर नदी को साफ-सुथरा रख करके श्रीराम के उद्भव स्थली को नया रूप देकर पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं। सरकार अपनी ओर से इस इलाके को खूबसूरत बनाने की ओर अग्रसर है। ऐसे में इसे नया रूप देकर आने वाली पीढ़ी को नई सौगात दे सकते हैं। कहा कि प्रदूषण के कारण विभिन्न बीमारियां हो रही हैं। यह सभी की जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान करें।
विज्ञापन

इससे पहले डीएम शृंगी नारी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने नवरात्र के पहले दिन पूजा-अर्चना कीं। विधायक अजय सिंह ने कहा कि पुरखों की थाती मनोरमा को नया जीवन देने की पहल पुनीत कार्य है। नदी को स्वच्छ रखें। यह सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम गुलाब चंद्र, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, बीडीओ आलोक उपाध्याय तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
----
कड़सरी मिश्र में मनोरमा की सफाई करने उतरे प्रमुुख व एसडीएम
बस्ती। मखौड़ा में डीएम व विधायक हर्रैया की मनोरमा सफाई की पहल ने कुदरहा ब्लाक के कड़सरी मिश्र गांव से गुजरने वाली मनोरमा के सफाई का भी ग्रामीणों के साथ प्रमुख अनिल दूबे व एसडीएम आशुतोष तिवारी ने शुरूआत की। यहां नदी से जलकुंभी आदि निकालने के बाद तट की भी ग्रामीणों के साथ सफाई की गई। प्रमुख ने कहा कि नदी जीवन के लिए जरूरी है। यह पैतृक संपत्ति की तरह ही है। इसकी सुरक्षा आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण व बीमारियों से मुक्त पर्यावरण देगी। इस मौके पर ब्रह्मदेव यादव, राम चरण सिंह, राजू मिश्रा, गयादीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed