{"_id":"67d08c0979ecaf31a1007e15","slug":"respected-the-elders-by-applying-tilak-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133295-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तिलक लगाकर किया बुजुर्गों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तिलक लगाकर किया बुजुर्गों का सम्मान
Wed, 12 Mar 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पंचायत नगर में योग शिविर और वृद्ध जन सम्मान समारोह का सोमवार को आयोजन किया गया। जेपी नगर वार्ड के बकैनिया द्वीप आंबेडकर पार्क में हुए कार्यकम में स्थानीय लोगों को योग के गुर सिखाए गए। वहीं दो वृद्ध लोगों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य लिए नियमित योग और व्यायाम आवश्यक है। समाज के बूबुजुर्गों को प्रत्यक्ष देवी-देवता की संज्ञा देते हुए कहा कि घर के वृद्ध जन हमारे लिए आदर्श हैं। योग शिविर के समापन अवसर पर पूर्व प्रमुख राना ने वार्ड के 82 वर्षीय नंदू राम और 85 वर्षीय संवारी देवी को तिलक लगाकर माल्यार्पण किया।
इसके बाद दोनों को अंग वस्त्र प्रदान कर आरती उतारी और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। प्रातः हुए इस समारोह में सबसे पहले मुख्य अतिथि ने तथागत बुद्ध और बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर सभासद संदीप कुमार, राज कुमार चौधरी, राजेश कुमार पाण्डेय, रणविजय गौतम, मकरंद पाण्डेय रंजीत राव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।