फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Resolution Day: 71 out of 389 cases settled

समाधान दिवस : 389 मामलों में से 71 हुआ निस्तारण

Tue, 16 Feb 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Resolution Day: 71 out of 389 cases settled
समाधान दिवस : 389 मामलों में से 71 हुआ निस्तारण
विज्ञापन

बस्ती। जिले के चारों तहसील मुख्यालयों पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 389 लोगों ने फरियाद की। इनमें से महज 71 मामलों का ही निस्तारण हो सका। शेष के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई है।
सदर तहसील में एसडीएम आशा राम वर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल 84 लोगों ने फरियाद की। 14 मामलों का निस्तारण किया गया। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम आनंद श्रीनेत के साथ क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल 71 मामले आए, जिनमें से नौ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम की जगह मुख्य राजस्व अधिकारी नीता यादव ने की। यहां कुल 121 मामले आए। उनमें 22 मामलों का निस्तारण हो पाया। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंद किशोर कलाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां कुल 113 फरियादियों में से मात्र 26 के ही मामलों का निस्तारण मौके पर हुआ। शेष मामलों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों को सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed