फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   resling tournament organized

Basti News: नेपाल के लकी ने राजस्थान के मुन्ना टाइगर को दी पटखनी

Sun, 05 Mar 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 05 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
resling tournament organized
कुश्ती में दावं दिखाते पहलवान।
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार। नगर पंचायत के खुटहन में शुरू हुए दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का शुभारंभ पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह किया। उद्घाटन मुकाबला नेपाल के लकी थापा और राजस्थान के मुन्ना टाइगर के बीच हुआ। इसमें लकी थापा ने मुन्ना को पटखनी दी।
फिरोजाबाद के भूपेंद्र और हरिद्वार के मंसूक के बीच हुए मुकाबले में मंसूक विजयी रहे। हरिद्वार के मोनीश बाबा उर्फ फकीर ने लखीमपुर के राणा को पटखनी दी। उत्तराखंड के राजा कुरैशी ने बोल्टा को पटका। पंजाब के मौसम अली ने मुजफ्फरनगर के बल्लालदेव और टाइगर को चित किया। हिमाचल प्रदेश के बाबा लाडी ने लखीमपुर के भवानी को पटखनी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा अयोध्या के बजरंगी ने गोरखपुर के राहुल को पटखनी दी। पीलीभीत के बबुआ और दिल्ली के नितिन के बीच हुए मुकाबले में नितिन विजयी रहे। बनारस की रिंकी ने दिल्ली की प्रियंका को पटखनी दी। मौके पर आयोजक बाबा मनीराम दास, प्रदीप गौतम, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed