फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   reputation of two former MLAs is at stake

Basti News: दो पूर्व विधायक व एक पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर

Thu, 27 Apr 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
reputation of two former MLAs is at stake
बस्ती। निकाय चुनाव में दो पूर्व विधायकों व एक पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर है। क्योंकि दोनो पूर्व विधायकों की पत्नी चुनाव मैदान में हैं, तो पूर्व मंत्री व सपा के दिग्गज नेता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से टिकट दिलाकर यह वादा कर लिया है कि चुनाव जिता कर लाएंगे। निकाय चुनाव जीतने के लिए पूर्व विधायक जहां एड़ी चोटी एक किए हुए हैं वहीं पूर्व मंत्री अपने उम्मीदवार को लेकर खासे सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले के नगर पालिका सहित 10 निकायों में 11 मई को मतदान होगा। निकाय में सबसे प्रतिष्ठापरक चुनाव नगर पालिका के अलावा नगर पंचायत रुधौली, मुंडेरवा का है। क्योंकि जहां पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने राष्ट्रीय नेतृत्व से सपा उम्मीदवार को जिताने का भरोसा दिलाया है और इसी आधार पर टिकट तो दिला दिया, मगर अब चुनाव जीतना प्रतिष्ठापरक है। क्योंकि पार्टी ने जिसे टिकट दिया है उसका विरोध पार्टी के कई खांटी कार्यकर्ता कर रहे हैं। यही नहीं एक कार्यकर्ता सिद्धेश ने तो अपनी पत्नी को मैदान में उतारा है, जबकि कई कार्यकर्ता दबी जुबान विरोध कर रहे हैं। हालांकि विरोध पर कान धरने के बजाय प्रत्याशी को खुद मैदान में पूरी ताकत से जुटा है। दूसरी ओर रूधौली की सीट पर पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी मैदान में हैं। पूर्व विधायक के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा से जुड़ा है। क्योंकि यहीं से विधान सभा चुनाव में दो बार पूर्व विधायक चुनाव जीत चुके हैं, मगर पिछले विधानसभा चुनाव में वह पराजित हो गए थे। यह अलग बात है कि पूर्व विधायक का क्षेत्र में खासी पकड़ है, मगर चुनाव में क्या होगा? यह समय बताएगा। दूसरी ओर मुंडेरवा नगर पंचायत में पूर्व विधायक सदर दयाराम चौधरी की पत्नी मैदान में हैं। पूर्व विधायक टिकट के लिए एड़ी चोटी एक किए हुए थे। अब टिकट मिल गया है तो वह पूरी ताकत लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed