{"_id":"5e2f2c4a8ebc3e7081424c39","slug":"rep-in-basti-basti-news-gkp3387468168","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी व युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी व युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी व युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज
बस्ती। गौर व रुधौली थाने की पुलिस ने किशोरी व युवती के साथ दुष्कर्म की दो घटनाओं में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी संग शादी का झांसा देकर एवं युवती को अगवा कर बलात्कार करने का आरोप है।
रुधौली थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती का आरोप है कि गांव का ही रहने वाला मोहम्मद शकील उसे अपने साथ बहलाकर भगा ले गया। इसके बाद डरा धमका कर रेप किया। आरोपी के घरवालों पर भी अपशब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी शकील, उसकी मां, बहन और भाई के खिलाफ केस दर्ज किया। दूसरी घटना में गौर थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया है कि करीब एक वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के विजय यादव ने उसे शादी करने का झांसा दिया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी मुकर गया। थाना प्रभारी अनिल कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर रेप व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
---