फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   remembered pulwama martyre

जय हिंद शृंखला बनाकर किया नमन

Tue, 16 Feb 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
remembered pulwama martyre
राजन महिला डिग्री कालेज की छात्राओं ने मनाव श्रृंखला बना कर दिया शहीदों को श्रद्घांजलि। संवाद न? - फोटो : BASTI
जय हिंद शृंखला बनाकर किया नमन
विज्ञापन

पं. राजन महिला डिग्री कॉलेज में नम आंखों से पुलवामा के शहीदों को सलाम किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के द्विजेश मार्ग पर स्थित पं. राजन महिला डिग्री कॉलेज की सुबह पुलवामा शहीदों के नाम रही। यहां रंग-बिरंगे परिधानों में छात्राओं ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए जय हिंद की मानव शृंखला बनाई। इस दौरान जवानों की शहादत को नम आंखों से सलामी दी गई। प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी व प्राचार्य संजीव पांडेय ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
प्रबंधक ने कहा कि पुलवामा में पाक ने नापाक इरादों से देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। देश की सैन्य शक्ति का उसे एहसास नहीं था। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया, मगर पाक के इस छद्म युद्ध में हमने अपने तमाम वीर सैनिक खोए, जिसका गम हमारे दिल में आज भी है। उस शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा। प्राचार्य संजीव पांडेय ने कहा कि देश को जितना दर्द पाक ने पुलवामा में दिया था उसका बदला सैनिकों ने उनके घर में घुस कर लिया। बच्चों ने राष्ट्रगान व शहीदों की याद में जरा याद करो कुर्बानी... गीत गाए, जिस पर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम का निर्देशन जीएस महाविद्यालय के टीम कोच जितेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर राम स्वरूप यादव, मनीष मिश्र, विनोद चौबे, एएन पांडेय, प्रमोद तिवारी, अरुण बहादुर लाल श्रीवास्तव, राजेंद्र, वैभव, सुनील, अजीम, पारुल राय, पुनीता पांडेय, श्रद्धा शुक्ला, मंजू लता, आशा, मोनिका सिंह, मीरा, स्नेहलता मिश्रा, एएन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो----
कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
राजा उदय प्रताप सिंह की प्रतिमा के समक्ष जलाया दीप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में पुलवामा शहीदों की दूसरी बरसी पर सोमवार को भी लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और सभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी शहादत का नमन करते हुए कहा गया कि देश उन्हें हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार वीरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। लोग हाथों में कैंडल लिए क्षेत्र के सांडीकल्प टीनिच, रेलवे स्टेशन, पुलिस चौकी, तेनुई मंदिर होते हुए पुन: सांडीकल्प पहुंचे। इस दौरान पवन यादव, सूरज, अंकित, मनीष साहनी, अभिषेक चौधरी, लवकुश यादव, अनिल उपाध्याय, पंकज पटेल, मुन्ना सिंह, शिवम तिवारी, पवन, गणेश तिवारी, शिवम तिवारी हरिओम ओझा, अभिषेक मिश्रा, अंशुमान तिवारी, अवनीश तिवारी, विवेक वर्मा, हरीश ओझा, उपेंद्र चौधरी, अवनीश तिवारी आदि मौजूद रहे। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष सूरत प्रसाद दूबे के नेतृत्व में शांति मार्च निकाला गया और अमर शहीद राजा उदय प्रताप सिंह की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर दो मिनट का मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ब्लॉक आईटी सेल संयोजक आकाश कसौधन, नगर इकाई अध्यक्ष रवि कसौधन, उपाध्यक्ष अरविंद चौरसिया, मंत्री अमन मौर्य, वीर निषाद, अविनाश कुमार, विनय, शिवम, अजय, विकास करन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed