फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Refusal to marry for dowry in Basti police fir four people

Basti News: बस्ती जिले में दहेज के लिए शादी से इनकार, पुलिस ने चार लोगों पर किया मुकदमा दर्ज

Mon, 08 Aug 2022 11:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 11:05 AM IST
सार

बेटी की शादी लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले पंकज नाम के युवक से तय हुई थी। जून में लड़की दिखाई का कार्यक्रम हुआ। आरोप है कि इसमें वर पक्ष को 21 हजार नगद, बर्तन, कपड़ा व अन्य सामान पर करीब 25 हजार रुपये खर्च किया गया।

विज्ञापन
Refusal to marry for dowry in Basti police fir four people
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इंकार करने के एक मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि लड़की देखने की रस्म पूरी होने के बाद शादी तोड़ने पर लड़की पक्ष ने जब खर्च हुई धनराशि वापस मांगी तो जानमाल की धमकी देने लगे।

विज्ञापन


मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले लड़की के पिता ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी की शादी लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले पंकज नाम के युवक से तय हुई थी। जून में लड़की दिखाई का कार्यक्रम हुआ। आरोप है कि इसमें वर पक्ष को 21 हजार नगद, बर्तन, कपड़ा व अन्य सामान पर करीब 25 हजार रुपये खर्च किया गया।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद लड़के वालों में दहेज में बाइक व पचास हजार रुपये की मांग की। असमर्थता जाहिर करने पर लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी पंकज, उसकी माता, मामा और बहनोई के खिलाफ अमानत में खयानत, धमकी और दहेज निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed