फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Red ladyfinger will remove iron and calcium deficiency

आयरन और कैल्शियम की कमी दूर करेगी लाल भिंडी

Mon, 21 Feb 2022 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Red ladyfinger will remove iron and calcium deficiency
आयरन और कैल्शियम की कमी दूर करेगी लाल भिंडी
विज्ञापन

- हाईटेक नर्सरी में तैयार की जा रही है लाल भिंडी की पौध
- शुगर, उच्च रक्तचाप और खून की कमी को दूर करेगी
बस्ती। फल उत्कृष्टता केंद्र इस बार सब्जी उत्पादकों को लाल भिंडी की पौध उपलब्ध करा रहा है। पोषक तत्वों से भरपूर यह भिंडी एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम सहित अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है। वाराणसी स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) द्वारा विकसित यह प्रजाति काशी लालिमा के नाम से जानी जाती है।
फल उत्कृष्टता केंद्र ने बीते साल इसका स्थानीय जलवायु में ट्रायल किया था। अनुकूल पाए जाने के बाद सब्जी उत्पादकों को इस बार से उपलब्ध कराया जाना शुरू कर दिया है। फल उत्कृष्टता केंद्र स्थित हाईटेक नर्सरी में इसकी पौध तैयार की जा रही है। जो महज दो रुपये प्रति पौध की दर से सब्जी उत्पादकों व शौकिया बागवानी करने वालों को वितरित की जा रही है। बाजार में लाल भिंडी 45 से 100 रुपये प्रति किलो ग्राम की दर से बिकती है। ऐसे में इस प्रजाति की खेती, सब्जी उत्पादकों को मोटा मुनाफा कमाने में मदद कर सकती है। फल उत्कृष्टता केंद्र इस बार करीब 20 हजार लाल भिंडी की पौध वितरित करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

सेहत का खजाना है लाल भिंडी
- फल उत्कृष्टता केंद्र के प्रभारी अधिकारी अनीश कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि लाल भिंडी सेहत का खजाना है। यह स्थानीय जलवायु के अनुकूल है। उन्होंने बताया कि स्वाद में यह हरी भिंडी के जैसी होती है। इसमें क्रूड फाइबर पाया जाता है, जो शुगर का स्तर नियंत्रित करता है। इसमें बी कांपलेक्स काफी मात्रा में पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए इसमें 94 प्रतिशत पॉली अनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है। लाल भिंडी में मौजूद 66 प्रतिशत सोडियम उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है। इसमें मौजूद 21 प्रतिशत आयरन खून की कमी को दूर करने में सहायक है। पांच प्रतिशत प्रोटीन शरीर के मेटाबोलिज्म को दुरुस्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed