Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Record tax collection in the municipality, development work to be done

Basti News: नगर पालिका में रिकाॅर्ड कर वसूली, होंगे विकास कार्य

Sun, 17 May 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 17 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Record tax collection in the municipality, development work to be done
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र के बुनियादी ढांचे मजबूत होंगे। कर वसूली में इस बार रिकाॅर्ड उपलब्धि मिली है। वसूले गए राजस्व से अब विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सभी वार्डों में विकास कार्य कराएं जाएगे। पिछले वर्ष नगर पालिका ने राजस्व वसूली में वृद्धि की है। इस धनराशि से नगर पालिका वार्डों में नाली, सड़क व लाइट सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएगी। राजस्व वसूली में वृद्धि होने से शासन स्तर से भी सराहा गया है। वर्ष 2024-25 में नगर पालिका ने जल व गृहकर के रूप में 3.43 करोड रुपये राजस्व की वसूली की थी। वहीं वर्ष 2025-26 में नगर पालिका ने कुल 4.12 करोड़ प्राप्त किया था। वर्ष 2024 की अपेक्षा वर्ष 2025 में 65 लाख रुपये अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई थी। शासन स्तर यह कहा गया था कि जो नगर निकाय हर साल अपने राजस्व वसूली में वृद्धि करेगी, उसे प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

राजस्व निर्धारण अधिकारी उदयभान ने बताया कि शहरवासियों ने जल व मकान के टैक्स को जमा करने में जागरूकता दिखाई है। इसलिए पिछले वर्ष टैक्स वसूली में वृद्धि हुई है। कहा कि नगर पालिका के कर्मी भी मकान स्वामियों को जागरूक समय समय पर करते है। उन्हें टैक्स जमा करने से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया जाता है। उम्मीद है कि इस वर्ष भी जल व मकान टैक्स की वसूली में वृद्धि होगी। कहा कि नामांतरण शुक्ल, लाइसेंस व दुकानों के किराए से कुल नौ करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed