फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Receipt given after sacrifice in Jamdashah, checking done at barrier

Basti News: जमदाशाही में कुर्बानी के बाद दी गई रसीद, बैरियर पर हुई जांच

Sun, 08 Jun 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 08 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Receipt given after sacrifice in Jamdashah, checking done at barrier
मानिकचंद। वाल्टरगंज, पुरानी बस्ती व खझौला थाना क्षेत्र के ईदगाहों एवं मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी गई। शाही ईदगाह, जमदाशाही, मझौंआमीर, गंधरिया फेैज, सिसवारी, पुरैना, बसडिलिया, पोखर भिटवा, पैंड़ा खरहरा, परसालालशाही, खम्हरिया, धौरहरा, परसा सूरत, तेलियाडिह, तरेता, रसूलपुर, व्योतहरा, रानीपुर, सिहारी, साऊंघाट, अमौली, करही, परसा जाफर, सोनहटी बुजुर्ग, कनैली, विल्लौर, दसौती, मुजहना, जमोहरा, नरियॉव, परसा हज्जाम, धमौरा सहित क्षेत्र के ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझौंआमीर में बने कुर्बानी स्थल पर कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। इस बार पुलिस प्रशासन ने तीन नई परम्परा शुरू की। कुर्बानी का गोश्त को ले जाने के लिए बाकायदा रूट निर्धारित किया गया। दूसरा कुर्बानी के गोश्त के वाहन के साथ एक रसीद दी जा रही है। कुर्बानी करने व कराने वाले लोग अपने गोश्त को पन्नी में ढककर निर्धारित मार्ग से ही ले जा रहे हैं। जमदाशाही तिराहे पर बैरियर लगाया गया है। गोश्त लदे वाहन की रसीद देख कर पुलिस जांच कर रहीं है, उसके बाद वाहन को जाने दिया जा रहा हैं। धौरहरा से पकरी जॅई मार्ग पर गोश्त को ले जाने की अनुमति नहीं हैं। इस अवसर पर तहसीलदार रूधौली डॉ. रवि यादव, नायब तहसीलदार नीरज सिंह, थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, एसओजी सुभाषचन्द मौर्य, राजस्व निरीक्षक संतोष शुक्ला, राजेन्द्र पाण्डेय, रणविजय सिंह, हबीबुल्लाह सहित भारी तादाद में सीओ पेशी की पुलिस व क्यूआरटी फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन

--
लालगंज थाना क्षेत्र में ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न

कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में आज ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। क्षेत्र के जिभियाँव, बैडारी, थन्हवा मुड़ियारी सहित अन्य ईदगाहों और मस्जिदों में शनिवार सुबह 7 बजे बड़े ही अकीदत और अदबो एहतराम के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। इस्लाम धर्म को मानने वाले अपने-अपने ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और देश की तरक्की तथा देश में अमन कायम रखने के लिए दुआएं मांगी।
विज्ञापन

--
भानपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ईद उल अजहा
भानपुर। तहसील क्षेत्र में ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी सुरक्षा के बीच क्षेत्र की मस्जिदों में सुबह अदा की गई। जिसका मुख्य राजस्व अधिकारी र्कीति प्रकाश भारती ने एसडीएम रश्मि यादव के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया। भानपुर कस्बे में स्थित नूरी मस्जिद के साथ क्षेत्र के खैरा,पिरैलागरीब,रामपुर मुडरी,मझारी बाजार, गदापुर, खम्हरिया पूरब, बढ़यालाल सिंह, कोहड़ा, रामनगर, बाराहकोनी, चेरुईया, नरखोरिया, करैली, बेईली, परसाकुतुब, नौवांगांव, खम्हरिया पश्चिम, चिरई बुजुर्ग, करौता, तुसायल, चिरईबांधा और धौरहरा, पिरैलानरहरिया, शकंरपुर, हसनगढ़ की सभी मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने परिवार के साथ नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नगर बाजार में शांतिपूर्वक निपट गया बकरीद
नगर बाजार (बस्ती)। बकरीद (ईद-उल-अज़हा) के अवसर पर नगर थाना क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा कर देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। नगर पंचायत नगर बाजार, बिराऊपुर, पिपरा गौतम, बक्सर, भौसिंहपुर, फुटहिया, टेमा, एक्सड़ा मदारपुर, ढोड़उपुर, गोटवा और अन्य क्षेत्रों में ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिले और बकरीद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। नगर बाजार में पुलिस अधिकारियों ने ईदगाह पर लोगों को बधाई दी। नगर बाजार में सुबह 7:00 बजे से नमाज का सिलसिला शुरू हुआ। ग्रामीणों ने इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाते हुए देश की तरक्की और शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed