फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rats ate one eye of an innocent child body

Basti News: चूहों ने खा ली मासूम के शव की एक आंख, पास में ही पति का इंतजार कर रही थी मां

Thu, 01 Feb 2024 01:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Feb 2024 01:40 PM IST
सार

एसओ पुरानी बस्ती महेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम गई थी, जांच पड़ताल में पता चला है कि बच्चा काफी दिनों से बीमार था, परिजनों ने लिख कर दिया है कि मामले में वो कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन
Rats ate one eye of an innocent child body
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें 10 वर्षीय बालक के शव की एक आंख चूहे खा गए। पति के घर आने का इंतजार कर रही मां ने सुबह एक आंख गायब देखा तो हैरान रह गई। इसकी चर्चा सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और माता-पिता से पूछताछ की। बच्चे की बीमारी से मौत होने की बात सामने आने के बाद पुलिस लौट गई। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के तिवारी टोला स्थित किराए के मकान में रहने वाले सोनू उर्फ सैयद अली बताते हैं कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसका 10 वर्षीय बेटा बेलाल काफी दिनों से बीमार चल रहा था। बताते हैं कि 30 जनवरी को वह गोरखपुर एक विवाह समारोह में आतिशबाजी करने गए थे। रात में बेटे की तबियत ज्यादा खराब होने लगी तो उसकी पत्नी ने खबर दी। मगर रात में सवारी न मिलने के चलते सोनू घर नहीं आ सका।
विज्ञापन


सुबह पत्नी ने फोन पर बताया कि बेटे की मौत हो गई। जिसके बाद किसी तरह दोपहर 12 बजे वह घर पहुंचा। घर आने पर शव के ऊपर से कपड़ा हटाया तो हैरान रह गया। उसकी एक आंख गायब थी। कहते हैं कि उनकी पत्नी ने उन्हें बताया कि शव को उसने कपड़े से ढक दिया था। रात में शायद चूहों ने एक आंख खा लिया। घटना सुनकर आसपास के इलाके लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ पुरानी बस्ती महेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम गई थी, जांच पड़ताल में पता चला है कि बच्चा काफी दिनों से बीमार था, परिजनों ने लिख कर दिया है कि मामले में वो कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed