फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ration card se jade ga naam

राशन कार्ड से जुड़ेगा प्रवासियों का नाम

Sat, 23 May 2020 09:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
ration card se jade ga naam
राशन कार्ड से जुडे़गा प्रवासियों का नाम
विज्ञापन

बस्ती। गैर प्रांत से घरों को लौटे प्रवासियों को पीडीएस से जोड़ा जाएगा। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने योजना के बेहतर क्रियान्वयन की रणनीति बनाई है। प्रवासियों के परिवार यदि गांव में रहते हैं तो राशन कार्ड में उनके साथ नाम जोड़कर प्रति शख्स को तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल के अलावा एक किलो चना दिया जाएगा। पहले चरण में यह व्यवस्था दो माह के लिए है। हालांकि, भविष्य में योजना कैसे संचालित होगी, इसकी कार्ययोजना अभी नहीं बन पाई है।
जिले में अब तक करीब चालीस हजार प्रवासियों की सूची प्रशासन के पास है। इन सभी को आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। जिले के प्रवासी परिवारों को योजना में राहत देने की कवायद शुरू हो गई है। ग्रामीण इलाकों में गैर प्रांतों से आने वालों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी कोटेदारों से मिलकर सूची का सत्यापन करेंगे। जिन प्रवासियों के परिवार का राशन कार्ड पहले से है और उसमें संबंधित का नाम नहीं है तो उससे आवेदन लेकर उसी कार्ड में नाम जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि जिले में अब तक चालीस हजार प्रवासी आ चुके हैं। इनकी स्क्रीनिंग कराकर होम क्वारंटीन किया गया है। इनके भोजन की व्यवस्था के लिए शासन ने आत्मनिर्भर भारत के तहत आर्थिक पैकेज के माध्यम से अनाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाई है, जिसके लिए पूर्ति विभाग व विपणन शाखा को निर्देशित किया गया है। उम्मीद है कि एक जून से ऐसे लोगों को राशन दिया जाएगा। इन्हें प्रति व्यक्ति तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल निशुल्क देने की व्यवस्था बनाई गई है। जबकि प्रत्येक कार्ड पर एक किलो चना की भी व्यवस्था की गई है। जिनके परिवारों में कार्ड है, मगर प्रवासी का नाम नहीं है उनका नाम उसी कार्ड में शामिल कर लिया जाएगा, जबकि कार्ड से वंचित लोगों को फार्म भरवाकर योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed