{"_id":"60ae90898ebc3eaca0775205","slug":"rape-of-a-mute-skinned-teenager-case-filed-in-basti-basti-news-gkp395900750","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक-बाधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूक-बाधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक पर गांव की ही मूक-बाधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।
सत्रह वर्षीय पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी सुन और बोल नहीं सकती है। इसका फायदा उठाकर आरोपित युवक उसे मंगलवार को बहला-फुसलाकर घर के पास स्थित झाड़ी में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
तभी किशोरी की मां मौके पर पहुंच गई, जिसे देख आरोपी भाग निकला। पीड़िता की मां आरोपित की मां के पास उलाहना लेकर गई तो वह उसे अपशब्द कहने लगीं। इस बारे में एसओ डीके सरोज ने बताया कि आरोपित बालमुकुंद पर आईपीसी व पॉक्सो एक्ट के तहत तथा उसकी मां पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ के मुताबिक, आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।