फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rampage over result of villege kusumha

कुसुम्हा के परिणाम को लेकर हंगामा

Sun, 13 Dec 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। सदर ब्लाक की कुसुम्हा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के रिजल्ट को
विज्ञापन
लेकर जमकर हंगामा हुआ। तीन चक्र की मतगणना के बाद प्रत्याशी बेचन एक मत से आगे थे।

निकटतम प्रत्याशी सुशील ने फिर मतगणना कराने को कहा। आरओ ने मतगणना कराई तो दोनों प्रत्याशियों के मत बराबर हो गए। दोनों को 356-356 वोट मिले। बेचन ने एतराज जताया। उनका आरोप था कि उसे जानबूझकर हराने की कोशिश की जा रही है।

इसमें उसके गांव का एक कर्मचारी शामिल है जो मतगणना स्थल के अंदर है। आरओ ने उसकी एक न सुनी और लाटरी सिस्टम के इस्तेमाल की तैयारी करने लगे। इसी दौरान बेचन बेहोश हो गए।

उनके बेहोश होते ही मतगणना स्थल पर हंगामा होने लगा। आरओ पर भी आरोप लगने लगे। बाद में आरओ ने मतपत्रों की गड्डी खोलकर चेक की तो दूसरे प्रत्याशी सुशील की गड्डी में तीन मत एक अन्य प्रत्याशी का मिला। इसे उसके मतों के साथ पूर्व में जोड़ा गया था।

इस प्रकार अंत में आरओ डॉ. जीसी द्विवेदी ने बेचन को तीन मतों से विजयी घोषित किया। बेचन ने कहा कि उसे हराने की साजिश की गई थी जो मीडिया के रहते सफल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed