{"_id":"65a44720297ac9f601045a88","slug":"ramdoot-reaching-every-street-basti-news-c-207-1-sgkp1004-10056-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गली-गली पहुंच रहे रामदूत, बांट रहे अक्षत व न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गली-गली पहुंच रहे रामदूत, बांट रहे अक्षत व न्यौता
Mon, 15 Jan 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
महादेवा में घर-घर अक्षत पहुंचाने में जुटे रामदूत। संवाद
दरवाजे पर दस्तक देकर रामलला के दर्शन के लिए कर रहे आमंत्रित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता लेकर रामदूत गली-गली, घर-घर दस्तक दे रहे हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप व जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण राममय हो चला है। रामभक्त अपने- अपने मुहल्लों में पुष्पवर्षा कर रामदूतों का स्वागत कर रहे हैं। रविवार को बनकटी से अक्षत वितरण का शुभारंभ हुआ। लोगों को पूजित अक्षत और श्रीराम मंदिर का चित्र भेंट किया गया।
बनकटी के महादेवा बाजार से धौरुखोर गांव तक श्रीराम रथयात्रा निकाली गई। प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह व प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद्र पांडेय और आरएसएस जिला प्रचारक अभय ने इसका नेतृत्व किया। ढोल-नगाड़ों के साथ जय श्री राम के उद्घोष और रामधुन से पूरा वातावरण गूंजता रहा। रामदूत वीरेंद्र पांडेय, डॉ. आरपी शुक्ला, जगदंबा शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, देवी प्रसाद, रमेश चंद्र उपाध्याय, शिव प्रसाद, रमेश अग्रहरि हाथ में अक्षत व पत्रक देकर हर रामभक्त से हाथ जोड़कर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को घर पर मनाने की अपील कर रहे थे। श्रीराम रथ यात्रा को महादेवा गांव के शिव मंदिर पर विश्राम दिया गया। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रामनगर व चेरुइयां में रविवार को समाजसेवी उमेश श्रीवास्तव व प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद रईश के नेतृत्व में रामदूतों ने अक्षत वितरण किया। जबकि कटारिया नानकार और बसडीलिया में रामदूत प्रशांत सिंह के नेतृत्व में अक्षत वितरण किया गया। मौके पर रामदूत विष्णु सिंह, निखिल, विनोद, प्रदीप सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।