फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rama went to the forest to ensure the victory of truth over falsehood

Basti News: असत्य पर सत्य की विजय के लिए राम गए वन

Thu, 27 Mar 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rama went to the forest to ensure the victory of truth over falsehood
कलवारी। कलियुग के प्राणी का मन मलिन और चरित्र पतित होने पर मानव कर्तव्य और धर्म से विचलित हो जाता है और समाज में विकृति फैल जाती है। ऐसे में रामकथा के श्रवण से मन निर्मल और चरित्र पावन हो जाता है। राम कथा मनुष्य को आदर्श जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन

ये बातें अवध धाम से आई कथावाचिका प्रतिभा मिश्रा ने यज्ञ के आठवें दिन अगौना स्थित हट्ठी माता मंदिर परिसर में श्रीराम कथा का रसपान करा रही थीं। उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के लिए भगवान राम तपस्वी भेज में वनवास को जाते हैं। राम को वनवास पहुंचाने के लिए मां सरस्वती मंथरा के जिह्वा पर बैठ जाती हैं और कैकेई कोप भवन में चली जाती हैं। माता के आदेश पर भगवान राम राजमहल से बनवास के लिए निकलते हैं। पूरे महल में रुदन मचा है। राजा दशरथ ...हे राम, हे राम...कहते हुए जमीन पर गिर पड़ते हैं। राज्य की जनता भगवान राम के साथ बन जाने के लिए निकल पड़ती है। तमसा नदी के तट पर सबको छोड़ कर निषादराज के साथ वन जाने के लिए नदी पार करते है। गंगा नदी पार करते समय भगवान राम और केवट में इशारों में कई जन्मों के गूढ़तत्व की चर्चा होती है। वनमार्ग में दीनदयाल प्रभु श्रीराम ऋषि पत्नी अहिल्या, गंधर्व से राक्षस हुए कबंध, भक्त जटायु का उद्धार करते हुए मातंग ऋषि की बातों को याद करते हुए भक्तिमूर्ति मां शबरी के आश्रम में पहुंचते हैं। प्रेम विह्वल प्रभु श्रीराम मां शबरी के हाथों जूठे बेर खाकर जाति पाति, छुआ-छूत के भेदभाव से दूर रहने का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed