{"_id":"6727cf03b150096193095ab4","slug":"ram-ashish-showed-the-sky-to-pawan-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126681-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राम अशीष ने पवन को दिखाया आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राम अशीष ने पवन को दिखाया आसमान
Mon, 04 Nov 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
बाघापार कुटी पर आयोजित दंगल में दांव आजमाते पहलवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललियापार कुटी बाघापार में आयोजित दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। ललियापार कुटी बाघापार में यम द्वितीया के दिन रविवार को महंत प्रहलाद दास की ओर से विराट दंगल व मेले का आयोजन किया गया। इसमें बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर आदि क्षेत्रों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में मेहनौना बस्ती के राम अशीष ने बस्ती कोचरी के पवन को चित कर दिया।
इसके अलावा अभिलेख बैरनपुर ने कृष्ण मुरारी मौलनापुर को, धीरज तुर्कवलिया ने ओंकार कोचरी को आसमान दिखाया। बैरनपुर बस्ती के रतन ने मौलनापुर संतकबीरनगर चंदन को, संतकबीरनगर के नित्यानंद ने कोचरी के मंशुख रजा को पटखनी दी। विजेरा बैरनपुर ने विवेक यादव कोचरी को धूल चटाया। जबकि जय हिंद ने मो. सरताज को, अभिलेख ने अरुण मौलनापुर को चित किया।
अनमोल ने अंश गोरखपुर को आसमान दिखाया। राजन खलीलाबाद व बेचन कोचरी, अजय कटया व राम अशीष मेहनौना, विराट गुलरई व बोबी गोरखपुर आदि का मुकाबला बराबर पर रहा। इसके पूर्व दंगल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल, अतुल शुक्ला व रविचंद पांडेय ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। सूरज चौधरी व श्याम नारायण चौधरी ने रेफरी की भूमिका निभाई।