फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rakshabandhan in Dhanishta Nakshatra for the first time after the Mughal period

मुगल काल के बाद पहली बार धनिष्ठा नक्षत्र में रक्षाबंधन

Fri, 20 Aug 2021 06:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan in Dhanishta Nakshatra for the first time after the Mughal period
बस्ती। मुगल काल के बाद पहली बार रक्षाबंधन पर ग्रह-नक्षत्रों का ऐसा संयोग बन रहा है, जब भाई-बहनों ने लिए समृद्धि की बरसात होगी। ज्योतिषीय गणना के हिसाब से रविवार को रक्षाबंधन पर सिंह राशि में सूर्य, मंगल और बुध ग्रह एक साथ विराजमान होंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि में मित्र मंगल भी उनके साथ रहेंगे। जबकि शुक्र कन्या राशि में होगा। ग्रहों का ऐसा योग बेहद शुभ और फलदायी दुर्लभ संयोग 474 साल बाद बन रहा है। इससे पहले 11 अगस्त 1547 को ग्रहों की ऐसी स्थिति बनी थी। जब धनिष्ठा नक्षत्र में रक्षाबंधन मनाया गया था।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य सतीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि 22 अगस्त को सुबह 10:34 बजे तक शोभन योग रहेगा। रात 7:40 बजे तक धनिष्ठा योग रहेगा। पूर्णिमा तिथि 22 अगस्त को शाम 5:31 बजे तक रहेगी। रक्षाबंधन पर इस बार राखी बांधने के लिए 12 घंटे की लंबी शुभ अवधि रहेगी। सुबह 5.:50 से शाम 6:03 बजे तक किसी भी वक्त राखी बांध सकते हैं। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक रक्षाबंधन का त्योहार राजयोग में आएगा। राखी पर इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिसके कारण बहनें पूरे दिन भाई को राखी बांध सकेंगी। इस दौरान कुंभ राशि में गुरु की चाल वक्री रहेगी और इसके साथ चंद्रमा भी वहां मौजूद रहेगा। गुरु और चंद्रमा की इस युति से रक्षाबंधन पर गजकेशरी योग बन रहा है। इस योग से इंसान की महत्वाकांक्षाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन

राशि के मुताबिक चुनें राखी के रंग
मेष: यदि भाई की राशि मेष है तो उसे लाल रंग की राखी बांधने से वह हमेशा ऊर्जावान बना रहेगा और उसकी जिंदगी में समृद्धि बनी रहेगी।
वृष: इस राशि के जातकों को सफेद रंग की राखी बांधना बेहद शुभ होगा। उन्हें दूध से बनी मिठाई खिलाना भी बहुत अच्छा होगा।
मिथुन: मिथुन राशि वाले भाई के लिए हरे रंग की राखी चुनें। यह उसे संकटों से बचाएगी।
कर्क: कर्क राशि के भाई को सफेद या पीले रंग की राखी बांधना शुभ होगा। यह उनकी जिंदगी में सुख-शांति लाएगी।
सिंह: सिंह राशि के भाई को लाल या पीले रंग की राखी बांधना शुभ होगा। इनके लिए ऐसी राखी भी चुनी जा सकती है, जिसमें लाल और पीले दोनों रंग हों।
कन्या: इस राशि के भाई के लिए नारंगी रंग की राखी सर्वश्रेष्ठ रहेगी। यह उनकी जिंदगी में साहस, उत्साह का संचार करेगी।
तुला: तुला राशि वाले भाई के लिए सफेद रंग की राखी बांधना और सफेद रंग की मिठाई खिलाना बहुत अच्छा रहेगा।
वृश्चिक: इस राशि के भाई को उनकी बहनें लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधें तो उनके लिए ज्यादा शुभकारी होगा।
धनु: इस राशि वाले भाई को पीली, लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधने से भाई समृद्ध होगा।
मकर: मकर राशि वाले भाई की कलाई में नीले अथवा चमकीला-सफेद रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा।
कुंभ: इस राशि वाले जातक भाइयों को सफेद अथवा नीली रंग की राखी बांधने से उनके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
मीन: मीन राशि वाले भाई को सफेद, नीली-चमकीली राखी बांधने से जीवन में उसे कभी संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed