{"_id":"68daf4f54bb9cb13a7054104","slug":"raise-your-voice-against-crimes-against-women-immediately-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144940-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला अपराध पर तुरंत उठाएं आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला अपराध पर तुरंत उठाएं आवाज
Tue, 30 Sep 2025 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
कलवारी (बस्ती)। बहादुरपुर क्षेत्र के चौधरी त्रिवेनी राम बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह टीम के साथ विद्यालय पहुंचे और छात्राओं को महिला अपराध के प्रति सतर्क रहने तथा आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए हर थाने में पिंक बूथ की व्यवस्था की है, जहां महिला पुलिसकर्मी ही तैनात रहती हैं। छात्राएं किसी भी समस्या या उत्पीड़न की जानकारी बिना झिझक साझा कर सकती हैं। महिला आरक्षियों ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी और उन्हें जागरूक रहने का संदेश दिया। छात्राओं ने सारी जानकारी ध्यान से सुनी और कार्यक्रम के अंत में महिला आरक्षियों से हाथ मिलाकर आभार जताया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिमा चौधरी, महिला आरक्षी पूनम पाठक, पूजा सिंह, रश्मि सिंह, श्वेता चौरसिया, पिंकी यादव, शिक्षिकाएं, छात्राएं और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
दहेज प्रथा पर प्रहार, छात्राओं ने पेश किया नुक्कड़ नाटक
नगर बाजार (बस्ती)। नगर बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में दहेज प्रथा के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। छात्राओं ने दहेज जैसी कुरीति पर करारा प्रहार करते हुए उसके दुष्परिणामों को भावपूर्ण अभिनय के जरिए प्रस्तुत किया।
नाटक में बच्चियों ने दिखाया कि किस तरह दहेज के चलते परिवार टूटते हैं और महिलाओं को उत्पीड़न झेलना पड़ता है। दर्शकों ने छात्राओं के साहसिक प्रयास की सराहना की। विद्यालय की वार्डन नीलम पांडेय ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को जागरूक करना और नई पीढ़ी को बुराइयों के खिलाफ खड़ा करना है। कार्यक्रम में स्टाफ की प्रेमलता चौरसिया, पूर्णिमा शुक्ला, अर्चना यादव, पुष्पलता सहित अन्य शिक्षक-कर्मी मौजूद रहे। अभिभावकों में अखिलेश कुमार, राजेंद्र, अशोक गौतम आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
कुरीतियों को दूर करने व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
हर्रैया। प्राथमिक विद्यालय सकरदहा में मिशन शक्ति के तहत सोमवार को नारी सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। झांकी के जरिए कुरीतियों को दूर करने व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी दी गई। बच्चों ने विद्यालय के समीप स्थापित पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति के दर्शन किए। प्रधानाध्यापक डॉ योगेश कुमार सिंह ने कहा कि नारी दो परिवार को शिक्षित करती है और अपने बच्चों की प्रथम शिक्षक के रूप में काम करती है। इस मौके पर सहायक अध्यापक राजेश कुमार, विकास दीप निगम, अनीता सिंह, पिंकी शुक्ला, सरिता शुक्ला, कामिनी, गुड़िया देवी आदि मौजूद रहे। संवाद