फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rain: Relief from heat, waterlogging increased trouble

बारिश : गर्मी से राहत, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत

Thu, 14 Aug 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rain: Relief from heat, waterlogging increased trouble
कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन पर बनाए जा रहे अधूरे नाले के चलते जिला कृ​षि अ​धिकारी कार्यालय परिसर में
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। बुधवार को भी रुक-रुक कर बारिश जारी रही। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, बारिश से ठंड जैसा अहसास हो रहा है। बारिश के कारण शहर ही नहीं गांव की सड़क व गलियों में पानी जमा हो गया है। इससे परेशानी हुई।
कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन के अधूरे नाले के चलते यह परेशानी और भी बढ़ गई है। लोगों के घरों का पानी आसानी से नहीं निकल रहा। खुद हाथ से पानी निकालते दिखे। बारिश से तापमान गिरा है। लेकिन जलभराव के साथ ही कीचड़ होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मंगलवार देर रात से बारिश तेज हुई। इससे गन्ना फसल के गिरने और जर्जर घरों के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। खेतों में पानी भर गया है। वहीं, बारिश से गन्ना किसानों की मुश्किलें बढ़ने लगीं हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि गन्ना फसल और सब्जी फसल को बारिश नुकसान देगा। धान फसल के लिए संजीवनी है। उधर, बारिश के कारण ठंड भी बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया के अनुसार अभी बारिश होगी। वहीं शहर के लो-लैंड इलाके में जलभराव से मुसीबत बढ़ गई है। नगर पालिका के नाले चोक हो गए हैं। इससे जल निकासी की व्यवस्था फेल दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्कहिया, कटरा और आवास विकास में परेशानी : पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ और रात से ही तेज बारिश हो रही है। शहर के तुर्कहिया, कटरा, पतेलवा, आवास विकास की गलियों में पानी भर गया है। स्कूलों और दफ्तरों में छुट्टी का माहौल दिखा। कटरा क्षेत्र में लोगों के घरों में पानी भर गया है। कई सरकारी कार्यालयों में भी पानी भर गया है। इससे लोग प्रभावित दिखे। जीएसटी कार्यालय, जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय पानी से लबालब रहा। विकास भवन के पास जलभराव से सांसत हुई। कंपनीबाग चौराहे पर निर्माणाधीन पुल पर एप्रोज न होने से सांसत हुई।

नाला सफाई अभियान की खुल गई पोल : नगर पालिका परिषद बस्ती की ओर से शहरभर के नाला, नालियों की सफाई कराकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे की पोल बारिश ने खोल दी है। अधिकांश नाले चोक दिखे। जहां नाले साफ थे वर ओवरफ्लो होकर बह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed