फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rain in Distt-kisan feel plassure

बारिश की दस्तक से खुशगवार हुआ मौसम,किसानों में लौटी रौनक

Thu, 30 Jun 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rain in Distt-kisan feel plassure
रिमझिम बारिश से जनपद का मौसम खुशगवार
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में मानसून की रिमझिम बारिश शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश से जिले का मौसम खुशगवार हो गया है। मौसम के मिजाज में बदलाव होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। खेतों में बारिश का पानी आने से धान की रोपाई करनेवाले किसानों की सक्रियता बढ़ गई है जबकि जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 30 डिग्री सेल्सियस से पारा लुढ़क गया है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
बुधवार को हुई बरसात से लोगों को जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं, किसानों ने इस रिमझिम बारिश का हृदय से स्वागत किया है। जिले में मानसून की पहली बारिश का नजारा देखने के लिए हर कोई उत्साहित नजर आया। पहली बारिश से तापमान भी गिरावट दर्ज की गई। इससे चिलचिलाती गर्मी से सभी को राहत मिली। बारिश के दौरान राहगीरों को हालांकि परेशानी हुई। बीच रास्ते में बारिश होने से पैदल और दुपहिया सवारों को भीगने से बचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस हफ्ते भर कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश होती रहेगी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी लेकर पुरवा हवाएं लगातार पहुंच रही हैं। इसके कारण घने बादल देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज
मौसम बदलते ही उमस भरी गर्मी गायब हो गई। अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को पारा 30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में खास फर्क नहीं आया। वह अभी भी 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दूसरी ओर, धान की रोपाई के मध्य सीजन में बारिश शुरू होने से किसान काफी खुश हैं। इसलिए मौसम का रुख देखते ही धान की रोपाई तेज कर दी है। एक तो कड़ी धूप से निजात मिलने के कारण उन्हें खेतों में काम करने में सुविधा हो रही है, वहीं पानी भर जाने से सिंचाई की लागत भी कम आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed