फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rain in basti

हल्की सी बरसात में शहर पानी-पानी

Wed, 17 May 2017 11:14 PM IST
बस्ती ब्यूरो
बस्ती ब्यूरो Updated Wed, 17 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
rain in basti
वारिश होने पर कलेक्ट्रेट परिसर मे भरा बारिश का पानी।

विज्ञापन
शहर की जल निकासी को लेकर तमाम दावों पर बुधवार की बरसात ने पानी फेर दिया। शहर का कोई ऐसा स्थान नही बचा जहां जल जमाव न हुआ हो। घंटे भर की बरसात में शहर की मुख्य सड़क गांधी नगर के अलावा मालवीय मार्ग, दक्षिण दरवाजा, सुर्तीहट्टा सहित तमाम स्थानों पर घुटनों पानी भर गया। जो बरसात रुकने के तीन घंटे बाद धीरे-धीरे हटा। इस दौरान इन मार्गों से गुजरने वालों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा कई घरों के आंगन में पानी घुस गया। नाला और नाली पानी से भर गए। ओवरफ्लो कर सड़क पर पानी आ गया। 

सुबह सूरज तो निकला, मगर तकरीबन साढ़े दस बजे अचानक तेज हवा के साथ बादल उमड़ पड़े। इसके बाद बरसात शुरू हो गई। तकरीबन एक घंटे तक हुई बारिश के चलते शहर के मालवीय रोड के मुख्य मार्ग पर घुटनों तक पानी लग गया। रौता चौराहा से लेकर बिजली विभाग की एक किमी सड़क पर नालों का पानी बहने लगा। इसी से होकर तमाम वाहन आदि गुजरते रहे। इस दौरान कई लोग सड़क के गड्ढों में फंस कर चोटहिल भी हो गए। यहां के तमाम घरों में पानी घुस गया, जबकि मुख्य सड़क से लिंक सभी मुहल्लों में पानी एकत्रित हो गया, जिससे यहां आवागमन में दिक्कत खड़ी हो गई। 
विज्ञापन


इसी प्रकार धर्मशाला मार्ग, बिजली विभाग कालोनी व अधिकारी निवास, कलेक्ट्रेट की सड़क पानी में लबालब डूब गई। यही हाल दक्षिण दरवाजा का भी है। मुख्य मार्ग पर नालियों का पानी बहने लगा, इसी गंदे पानी से होकर लोग आते जाते रहे। यही हाल त्रिपाठी गली का भी रहा। यहां तो अभी माह भर पूर्व नाला निर्माण कराया गया है। बावजूद इसके जल जमाव ने आम लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर दी। शहर के नालों की भी स्थिति खराब हो गई। यहां मुख्य नाला से लिंक न होने के कारण पानी ओवर फ्लो हो गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त ने कहा कि अचानक तेज बरसात के चलते जगह-जगह जल जमाव हुआ था, जो बरसात रूकने के बाद हट गया। नालों की सफाई तो अक्सर होती है, मगर लोगों द्वारा इसी में कूड़ा कचरा  फेंकने के चलते नालों में पानी का बहाव धीमा पड़ जाता है। इस पर भी कार्य कराया जाएगा। शीघ्र ही नालों की सफाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed