फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rain continue in basti

लगातार बारिश से आवागमन प्रभावित, गिरे पेड़-छप्पर

Fri, 17 Sep 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
rain continue in basti
कृषि कार्यालय परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : BASTI
लगातार बारिश से आवागमन प्रभावित, गिरे पेड़-छप्पर
विज्ञापन

शहर के कई स्थान जलभराव की चपेट में, घरों में भी घुसा पानी
48 घंटे की बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पिछले तीन दिनों से बारिश की बूंद टूटने का नाम नहीं ले रही है। 15 सितंबर की सुबह शुरू बारिश शुक्रवार तक लगातार जारी रही। इसके चलते जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश के चलते कई घरों व दफ्तरों में पानी घुस गया तो कहीं छप्पर के मकान तो कहीं सड़क पर पेड़ गिरा, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। बिजली आपूर्ति भी कई स्थानों पर प्रभावित हुई।
शहर के मालवीय मार्ग पर तो मुख्य सड़क पानी में डूब गई, मगर बारिश धीमा होने के बाद पानी सरक गया। इस मार्ग के सभी मोहल्लों में जलभराव है। शहर के सिविल लाइंस स्थित कृषि विभाग के दफ्तर में भी पानी घुस गया है। यही हाल कोतवाली उद्योग विभाग व फायर स्टेशन का भी है। दक्षिण दरवाजा पर भी जलभराव हो गया, जबकि यहीं से स्टेशन व आगे की शुगर मिल रोड भी जल भराव की चपेट में है। इसके अलावा तमाम मोहल्लों की सड़के लबालब हो गई हैं।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार चौखड़ा गांव में शुक्रवार को सुबह सात बजे रामसुख की मिट्टी की दीवार पर बना छप्पर का पुराना मकान भरभरा कर गिर गया। इसके चलते गृहस्थी का सामान तो बर्बाद हो गया। परिवार भी आसमान के नीचे रहने को विवश है। नगर पंचायत कर्मी नित्यानंद सिंह ने छप्पर के मकान के ध्वस्त होने की पुष्टि की। कहा कि राजस्व टीम को मौके का मुआयना करने के लिए कहा गया है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ गिरा
नगर बाजार(बस्ती)। लगातार बारिश के चलते बहादुरपुर के ग्राम पंचायत कचूरे के टोला रमवापुर मे बीती रात 90 वर्ष पुराना बरगद का पेड गिर गया। यह पेड़ लौटू व सुखराम के पशुओं के बाडे़ ( छप्पर) पर जा गिरा। समय रहते परिजनों ने पशुओं को हटा लिया था। वहीं, गांव के ही रामराज का छप्पर का मकान बारिश के चलते गिर गया। छप्पर गिरने की आवाज सुनकर परिजन जाग गये और मकान से बाहर की ओर भागकर अपनी जान बचाई। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार की सुबह तेज बरसात के चलते चौकवा गांव के जसवंत यादव का खपरैल का मकान और मोहम्मद शब्बीर का कच्चा मकान गिर गया। उसमें रखा राशन, कपड़ा सहित घरेलू समान बर्बाद हो गया है। इसकी जानकारी लोगों ने हलका लेखपाल को दे दिया है। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के हालातों का जायजा लेने के लिए तहसील भानपुर तहसीलदार केशरीनन्दन त्रिपाठी ने क्षेत्र का भ्रमण किया। तहसीलदार ने बताया कि भ्रमण के समय शुक्रवार को देखा गया है कि बारिश से कोई नुकसान नहीं है। बताया कि उन्होंने सोनहा, मण्डप, कोरियाडीह, चक्कर ,सेखुई ,भिरिया ऋतुराज, अमरौली शुमाली सहित कई गांवों का भ्रमण किया है। क्षेत्र में गन्ना किसानों की फसल गिर गई है। जूनियर विद्यालयों पर कहीं-कहंी जलभराव हो गया है। संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि बारिश के बाद समस्याओं का निस्तारण करवा लें।
बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, बिजली बाधित, पेड़ व घर ध्वस्त
हर्रैया। तीन दिनों की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के साथ चल रही तेज हवा से दर्जनों गांवों में पेड़ गिरने से सैकड़ों पोल टूट गए हैं, जिससे उप केंद्र से जुड़े चार फीडरों के करीब 500 गांवों में 42 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। उप केंद्र पर तैनात जेई सलमान ने बताया कि आपूर्ति कब तक बहाल होगी अभी बताने की स्थिति में नहीं हैं। उप केंद्र से जुड़े बेलभरिया, अमारी, केशवपुर व महराजगंज फीडरों के करीब 10 हजार से अधिक उपभोक्ता पिछले 42 घंटों से अंधेरे में रहने को विवश हैं। बुधवार रात को करीब 10 बजे गुल ही बिजली बृृहस्पतिवार को पूरे दिन व रात नहीं आई। शुक्रवार को भी सायं पांच बजे तक आपूर्ति बाधित है। लाइनमैन हरेंद्र तिवारी, श्याम बहादुर ने बताया कि पखेरवा में सात, केशवपुर मेन लाइन के पांच खंभे, मरहरी, सिंदुरिया, गढहा, पटना किशुनपुर में तीन तीन, मलकेनिया रेहरवा उमरिया में दो दो,रजौली में चार, धनेवा, कुचैला, परसौदी में भी कई खंभे टूट गए हैं।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार एकाएक भरभरा कर गिर गयी। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और लोग सुरक्षित बच गये। ब्लॉक क्षेत्र के राजस्व गांव चन्दहा निवासी राजकुमार का कच्ची दीवार से बना छप्पर बारिश व तेज हवा के चलते गिर गया। घटना की सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल वीरेन्द्र कुमार सरोज ने स्थिति का जायजा लिया। कहा कि इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को सूचित करेंगे। इसी क्रम में बीती रात ब्लॉक क्षेत्र के तालागांव में राम भवन पुत्र छोटेलाल का कच्ची दीवार पर बना छप्पर ढह गया।

पूर्व विधायक ने किया दौरा
कलवारी। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र कई गांव पानी से घिर गए हैं। शुक्रवार को पूर्व विधायक दूधराम ने पानी से घिरे धोबहट, सैफाबाद, भेडिया सहित गांवों का दौरा किया। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी पीड़ा सुनी और सपा के सत्ता में आने पर समस्या निजात दिलाने का भरोसा दिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान माझाखुर्द परमात्मा यादव, पवन चौधरी, राजेश सहित लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed