{"_id":"60329ed88ebc3ee907507cd9","slug":"railway-gate-remained-closed-for-hours-jammed-long-basti-news-gkp385668344","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों बंद रहा रेलवे का गेट, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों बंद रहा रेलवे का गेट, लगा लंबा जाम
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। बभनान स्टेशन के पूर्वी गेट के समीप रेल पटरी बदलने के लिए रेलवे ने चार घंटे का ब्लॉक लिया। इसके चलते रेलवे गेट बंद रहा। बभनान से मनकापुर और गौरा चौकी जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा।
इससे कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। हालांकि इस दौरान लगभग डेढ़ सौ मीटर रेल पटरी को बदली गई। रविवार सुबह करीब 11:20 बजे से 3:20 बजे तक कार्य चला। कस्बे में बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर बड़ी गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। घंटों जाम में फंसे लोग परेशान रहे। हालांकि कुछ छोटी गाड़ियों को मोड़कर मरवटिया गांव होते हुए रेलवे लाइन पार करके लोग ले गए। कुछ लोग जमुनहा से होते हुए फुलवाफुल रेलवे गेट से लाइन पार किया।
चीफ पीडब्ल्यूआई पीके सिंह ने बताया कि इसी रेलखंड पर छपिया और लखपत नगर के बीच अंडरपास निर्माण के लिए ब्लॉक लिया गया। उसके चलते अप तथा डाउन ट्रैक को बाधित रखना पड़ा।