{"_id":"64069e143fc1aacdb60a1544","slug":"railway-crossing-problem-basti-news-c-7-1-77420-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चकरी टूटने से 12 घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चकरी टूटने से 12 घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग
विज्ञापन
गौर और टिनिच के बीच केसरई गांव के पास गेट खराब हो जाने के कारण बंद रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। रेलवे स्टेशन से तीन किमी पूरब केसरई गांव के पास गेट संख्या-212 सी रविवार की रात करीब 11 बजे रेलवे क्रॉसिंग की चकरी टूट गई। इससे लगभग 12 घंटे आवागमन प्रभावित रहा। रेलवे क्रॉसिंग के रास्ते से आने जाने वाले छोटे बड़े वाहनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने अधिक दूरी तय कर दूसरे रास्ते से आना-जाना किया।
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के बीच स्थित गौर और टिनिच रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या-212 सी उस समय प्रभावित हो गया, जब रात को करीब 11 बजे के आसपास गेटमैन गेट बंद कर रहे थे। तभी अचानक उसकी चकरी टूट गई, जिससे गेट पूरी तरह से लॉक हो गया। गेटमैंन ने इसकी सूचना फौरन स्टेशन मास्टर को दी। इस दौरान ट्रेन के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
दूसरे दिन सोमवार सुबह रेलवे कर्मचारियों के पहुंचने के बाद दोपहर करीब 11 बजे के आसपास गेट को दुरुस्त कर आवागमन सुचारु कराया गया। इससे लगभग 12 घंटे आवागमन ठप रहा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर बस्ती मजहर हुसैन ने बताया कि गेट की चकरी टूट जाने से गेट लॉक हो गया। कर्मचारियों के माध्यम से उसे दुरुस्त कराकर चालू करा दिया गया है। रेलवे क्रॉसिंग के प्रभावित होने से लंबे समय तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।