फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rail worker arrested for stealing wood

लकड़ी चुराने के आरोप में रेल कर्मचारी गिरफ्तार

Wed, 26 May 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rail worker arrested for stealing wood
लकड़ी चुराने के आरोप में रेल कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। आरपीएफ टीम ने मुंडेरवा स्टेशन के करीब बुधवार को रेलवे के इंजीनियरिंग सेक्शन में तैनात कर्मचारी को लकड़ी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। रेलवे ने उसे निलंबित कर दिया है और आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार करके उसका चालान कर दिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि मुंडेरवा स्टेशन के पास रेल कर्मी सागौन के बोटों को प्लानिंग के तहत चोरी से बेचना चाह रहा था। इसकी भनक मिलते ही एसआई दिलीप कुमार, एएसआई रवींद्र सिंह, आलोक कुमार सिंह और शेर बहादुर प्रजापति व टीम के साथ पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि रामचंद्र पासवान बिहार के गया जिले के थाना फतेहपुर के निमी गांव का रहने वाला है। वह गोरखपुर पीडब्ल्यू के इंजीनियरिंग सेक्शन में तैनात था। बरसात को देखते हुए इन लकड़ियों को इसी कर्मचारी की निगरानी में कटवाया गया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। वही रेलवे ने कर्मचारी रामचंद्र को निलंबित कर दिया है। आरपीएफ के अनुसार इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed