{"_id":"6897aa1559e1fb68840248c5","slug":"raid-in-search-of-the-accusedpeople-are-scared-basti-news-c-207-1-sgkp1006-141750-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आरोपियों की तलाश में दबिश...लोग सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आरोपियों की तलाश में दबिश...लोग सहमे
Sun, 10 Aug 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के जमदाशाही में शुक्रवार को पुलिस टीम से हाथापाई के बाद से गांव के लोग सहमे हुए हैं। पुलिस की टीमों ने गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा।
बताया जा रहा है कि आशनाई के इस मामले में आरोपी 17 वर्ष की प्रेमिका के बालिग होने का इंतजार कर रहा था। मगर, उसके पिता ने तहरीर देकर केस दर्ज करा दिया था। तभी से आरोपी आमिर लुकाछिपी कर रहा था। पुलिस को उसके घर पर मौजूद होने की सूचना मिली थी। मगर, दबिश के दौरान परिवार की महिलाएं व अन्य लोग पुलिस के साथ हाथापाई पर उतर आए।
बताया जा रहा है कि जमदाशाही निवासी अमिर से बगढरवा मेले में उसी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से पहली मुलाकात हुई। दोनों ने मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया और धीरे-धीरे उनमें नजदीकी बढ़ती गई। बाद में दोनों घर से भाग गए। किशोरी के पिता ने 12 जुलाई को वाल्टरगंज थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी को ढूंढ़कर सीडब्लूसी के निर्देश पर उसके अभिभावक को सुपुर्द कर दिया था। इधर, सजातीय होने से दोनों ने शादी करने की जिद की लेकिन रुपयों का इंतजाम न होने से बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घर से फरार आरोपी आमिर अपनी प्रेमिका के बालिग होने का इंतजार कर रहा था ताकि दोनों शादी कर सकें। उधर, 29 जुलाई को न्यायालय से आमिर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया। जिसके अनुपालन में गिरफ्तारी के लिए पुलिस हाथ-पांव मार रही थी। बृहस्पतिवार रात उसके घर पर मौजूद होने की सूचना पर एसओ उमाशंकर तिवारी टीम के साथ शुक्रवार तड़के पहुंचे थे।