फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Raghav Rishi's Bhagwat Katha begins with a Kalash Yatra.

Basti News: कलश यात्रा के साथ राघव ऋषि की भागवत कथा शुरू

Tue, 14 Jul 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Raghav Rishi's Bhagwat Katha begins with a Kalash Yatra.
कथा से पहले नगर में निकाली गई कलश यात्रा स्रोत आयोजक
बस्ती। ऋषि सेवा समिति बस्ती के तत्वावधान में रोडवेज तिराहा स्थित मैरिज हॉल में भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ सोमवार को हुआ। कलश यात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर में भ्रमण कर कथास्थल पर पूर्ण हुई। राघव ऋषि ने मंगलयात्रा में नगरवासियों का अभिवादन स्वीकार किया। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवृष्टि एवं ध्वज पताका द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा का श्रीगणेश करते हुए ने उन्होंने कहा कि पावन पुरुषोत्तम मास में लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण की कथा अत्यंत फलदायी है। कथा श्रवण में भगवान सदाशिव का सानिध्य भक्त में श्रद्धा- विश्वास को समाहित कर देता है। उन्होंने कहा कि साधना से ही साधन स्थिर होता है। भागवत कथा तीनों प्रकार के तापों को नष्ट करती है। कथा के माध्यम से सच्चिदानंद प्रभु की प्राप्ति होती है। जो आनंद हमारे भीतर है उसे जीवन में किस प्रकार प्रकट करें यही भागवत शास्त्र सिखाता है।
विज्ञापन

पंकज गुप्ता ने व्यास पीठ की पूजा-अर्चना की। अरविंद अग्रवाल, महेंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, गोविंद गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुभाष गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, शंकर दयाल गुप्ता मौजूद रहे। समिति ने बताया कि मंगलवार की कथा में कपिलोपाख्यान, देवहूति कर्दम संवाद एवं ध्रुव चरित्र का भावपूर्ण प्रसंग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed