{"_id":"6aaed9eb50f0a2793004c534","slug":"race-to-other-blood-banks-for-platelets-basti-news-c-207-1-bst1006-167210-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्लेटलेट्स के लिए दूसरे ब्लड बैंकों की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्लेटलेट्स के लिए दूसरे ब्लड बैंकों की दौड़
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में बदलाव और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ डेंगू, टाइफाइड समेत संचारी रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कई मरीजों में प्लेटलेट्स काउंट कम होने पर चिकित्सक प्लेटलेट्स चढ़ाने की सलाह दे रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती करीब 10 मरीजों को प्रतिदिन प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ने की बात सामने आ रही है। वहीं, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कंपोनेंट सेपरेटर मशीन नहीं होने के कारण प्लेटलेट्स और प्लाज्मा तैयार नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मरीजों के तीमारदारों को प्लेटलेट्स के लिए दूसरे ब्लड बैंकों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी के अनुसार इन दिनों ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। कई मरीज ऐसे भी पहुंच रहे हैं, जिन्हें कई दिनों से बुखार है। जांच में प्लेटलेट्स काउंट कम मिलने पर उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। प्लेटलेट्स लगातार कम होने पर जरूरत के अनुसार प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता पड़ सकती है।
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदार ननकना ने बताया कि उनके पति को चिकित्सक ने प्लेटलेट्स चढ़ाने की सलाह दी थी। ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलने पर उन्हें बाहर निजी ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स की व्यवस्था करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने के बावजूद करीब एक हजार रुपये देकर प्लेटलेट्स खरीदने पड़े।