फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Queen Ahilyabai's life was full of struggle and service

Basti News: संघर्ष और सेवा से परिपूर्ण रहा रानी अहिल्याबाई का जीवन

Mon, 19 May 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 19 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Queen Ahilyabai's life was full of struggle and service
बस्ती। भाजपा कार्यालय में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन किया गया। रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन संघर्षों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी समीर सिंह ने कहा रानी अहिल्याबाई का जीवन संघर्ष और सेवा से परिपूर्ण रहा है। भाजपा उनके जीवन संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर यह अभियान चला रही है। इस मौके पर रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित चलचित्र का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में मंडल से लेकर जिले तक कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें महिला मैराथन, संगोष्ठी, घाटों की सफाई, नदी आरती, जीवनी प्रदर्शनी, एवं विभिन्न सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा, नगर निकाय एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19–20 मई के बीच महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम होंगे, जिसमें छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। नदी आरती एवं घाट सज्जा कार्यक्रम भी त्रिशताब्दी स्मृति अभियान का हिस्सा है, जिसका आयोजन जिले के किसी प्रमुख घाट पर किया जाएगा। 29–30 मई के बीच महिला सशक्तीकरण सम्मेलन नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे।

इस अवसर पर विधायक अजय सिंह, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, पवन कसौधन, राजेश पाल चौधरी, अमृत कुमार वर्मा, रोली सिंह, राजकुमार शुक्ल, गौरव अग्रवाल, आशा सिंह, शालिनी मिश्र, उजराना सिद्दीकी, ममता सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, अभिषेक कुमार, दुष्यंत सिंह, कामेंद्र चौहान, लवकुश शुक्ल, राना दिग्विजय सिंह, सतेंद्र सिंह भोलू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed