फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Quality report of disposed cases will be examined

Basti News: निस्तारित मामलों की गुणवत्ता आख्या की होगी जांच

Mon, 20 Jan 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Jan 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Quality report of disposed cases will be examined
- जिले में तहसील समाधान दिवस का आयोजन, डीएम ने सुनी समस्याएं
विज्ञापन

- 53 में से नौ मामलों का हुआ निस्तारण
बस्ती। सदर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम रवीश गुप्ता ने अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई की। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निस्तारित मामलों की गुणवत्ता आख्या की जांच होगी। समाधान दिवस में कुल 53 मामले आए। जिनमें से नौ मामले मौके पर निस्तारित किए गए। इनमें राजस्व के 13, पुलिस के 12, विकास के 10, विद्युत के 6, चकबन्दी के 4, आपूर्ति के 03 और अन्य के पांच मामले रहे।
डीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण का समय-समय पर गुणवत्ता आख्या का अवलोकन किया जाएगा। जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता के विवाद/समस्या के निस्तारण के लिए विवादित स्थल पर जाने से पूर्व उन्हें फोन से अवगत कराते हुए दोनों पक्षों को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद निस्तारित करें।
विज्ञापन

वहीं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को समय के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, सीएमओ डा. आरएस दुबे, पीडी राजेश कुमार, डीडीओ अजय सिंह, डीएफओ जय प्रकाश, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, जिलापूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, सीबीओ राजेश त्रिपाठी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed