{"_id":"5e0794b28ebc3e87f34d84b1","slug":"pwd-workers-on-stike-basti-news-gkp335073459","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार जारी, संगठन ने कोष से दी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार जारी, संगठन ने कोष से दी सहायता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्य बहिष्कार जारी, संगठन ने कोष से दी सहायता
बस्ती। पीडब्लूडी में जेई हरीश वर्मा की मौत का मामला अभी भी गरम है। इसे लेकर 11 वें दिन भी डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ कार्य बहिष्कार कर धरना पर बैठा रहा। संगठन एक्सईएन इं. अनिल कुमार पर कार्रवाई की मांग पर अड़ा है। शनिवार को स्थानीय स्तर पर कार्य बहिष्कार जारी रहा।
उच्चाधिकारियों की पहल के बाद भी शासन ने अब तक एक्सईएन के खिलाफ कोई निर्णय नहीं लिया है, मगर 27 दिसंबर को प्रदेश व्यापी आंदोलन के बाद स्थानीय स्तर पर चल रहे धरने को बल मिला है। शनिवार को मृतक आश्रित को संगठन ने अपने कोष से 1.10 लाख रुपये की अहेतुक सहायता दी है। इस सहायता राशि का चेक प्रांतीय पदाधिकारियों ने मृतक हरीश वर्मा की पत्नी को दिया है।
घटनाक्रम अनुसार स्थानांतरण से डिप्रेशन में जाने के बाद 17 दिसंबर को जेई हरीश वर्मा की मौत हार्ट अटैक से हो गई। इसके बाद डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। संगठन इस मौत के लिए एक्सईएन पर आरोप लगा रहा है। बाद में संगठन की मांग पर मुख्य अभियंता तथा प्रमुख अभियंता ने शासन को कार्रवाई के लिए संस्तुति दी मगर शासन ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया। नतीजतन प्रांतीय संगठन ने इस मामले को और रंग देते हुए 27 दिसंबर को प्रदेेश व्यापी कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, सचिव अभिषेक सिंह, संजय श्रीवास्तव, जेपी कश्यप, संतकबीर नगर के अध्यक्ष वीपी सिंह, आशीष सिंह, संतोष त्रिपाठी, केके राय, मनीष चतुर्वेदी, ओमकार यादव, नागेंद्र मणि गुप्ता, केजी चौधरी, काजू प्रसाद, प्रतीक तिवारी, आरपी चौधरी, राजेश कुमार, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।