फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PWD will brighten four roads of District Panchayat

जिला पंचायत की चार सड़कों को चमकाएगा पीडब्ल्यूडी

Fri, 20 Aug 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
PWD will brighten four roads of District Panchayat
जिला पंचायत की चार सड़कों को चमकाएगा पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन

बस्ती। लंबे समय से राहगीरों व शहरियों के लिए परेशानी का कारण बनी जिला पंचायत की चार सड़कों पर शासन की मेहरबानी शुरू हो गई है। इन सड़कों को पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दिया गया है। अब इनका सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग कराएगा। इन सड़कों को चमकाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने करीब दस करोड़ रुपये का आगणन शासन को भेजा है।
इस पर मुहर लगने के बाद इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है, मगर कुछ तकनीकी जानकारी जिला पंचायत से मांगी गई है, जिसे प्राप्त करने के बाद जिला पंचायत के इन सड़कों को विभाग अपने हिस्से में शामिल कर लेगा। शहर के चैनपुरवा ओवरब्रिज से पांडेय बाजार मार्ग, पांडेय बाजार से बरदहिया मार्ग, बस्ती से महसों व महुली मार्ग से भद्रेश्वरनाथ तीर्थ स्थल तक का मार्ग बेहद जर्जर है।
विज्ञापन

चैनपुरवा ओवरब्रिज से पांडेय बाजार व बरदहिया मार्ग का अस्तित्व ही मिट चुका है। यहां सामान्य दिनों में यात्रा करना मुश्किल हो गया है। इसे लेकर व्यापारी नेता सुनील गुप्ता, गौरव गुप्ता विक्की व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कई बार आवाज उठाई। सुनील गुप्ता ने आंदोलन तक किया और कई दिनों बाद मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने इसके निर्माण का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन मार्गों के दिन बहुरने वाले हैं, क्योंकि व्यापारी नेताओं व विधायक की मांग को शासन ने मान लिया। इस मार्ग को पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दिया है। जिला पंचायत के जिम्मेदारों ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शुभनरायन राव ने बताया कि इन मार्गों के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी है। कुछ तकनीकी जानकारी मांगी गई है, जिसे प्राप्त करने के बाद यह सड़क पीडब्ल्यूडी की हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इन सड़कों में बस्ती, महसों, महुली मार्ग से भद्रेश्वरनाथ तीर्थ स्थल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए करीब चार करोड़ का, एनएच 28 के चैनपुरवा ओवरब्रिज से पांडेय तक चौड़ीकरण के लिए 1.36 करोड़, जबकि पांडेय बाजार से बरदहिया के लिए चार करोड़ 72 लाख 14 हजार रुपये का आगणन शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed