फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   basti viral news put two toilet sheets in same room of community toilet

10 लाख का टू इन वन टॉयलेट: सामुदायिक शौचालय में एक साथ लगाईं दो शीट, बड़ा सवाल किस अधिकारी ने पास किया बजट

Thu, 22 Dec 2022 04:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Dec 2022 04:35 PM IST
सार

खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग ने बताया कि इसकी जानकारी होते ही जांच टीम को मौके पर भेजी गई थी। जिसमें बात सही पाई गई। ऐसे में जिस पंचायत सचिव के कार्यकाल में इसका धन निकाला गया है, उस पर विभागीय कार्रवाई और धन की रिकवरी की कार्रवाई तत्काल की जा रही है।

विज्ञापन
basti viral news put two toilet sheets in same room of community toilet
एक शौचालय में दो सीट लगा दी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विकास खण्ड कुदरहा के ग्राम पंचायत गौरा धंधा में एक सामुदायिक शौचालय में एक ही कमरे में दो शौचालय की सीट शौचालय की सीट लगा दी गई। जिसे देखकर अधिकारी भी भौचक रह गए।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों में यह शौचालय चर्चा का विषय बन गया है। बीडीओ ने जांच टीम भेजी तो बात सही पाई गई। अब संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर कुदरहा ब्लॉक का है। जहां पंचायती राज अधिकारी शौचालय को देखकर अचरज में पड़ गए। जिसने भी देखा वो सोचने लगा कि आखिर एक समय दो लोग इसका प्रयोग कैसे करेंगे। इस सामुदायिक शौचालय का 10 लाख रुपये की लागत से निर्माण वर्ष 2020 में ही पूर्ण हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जुलाई 2020 को शौचालय के प्रथम केयर टेकर सुधा देवी ने बताया कि उसी समय से ही दो टॉयलेट सीट लगा हुआ है। वर्तमान समय के केयर टेकर गिरजा देवी सफ़ाई कर्मी मुकुंद नाथ, माधुरी देवी, मीना देवी राम यज्ञ और प्रधान प्रतिनिधि जय सिंह ने बताया कि अधिकारियों को इस बावत जानकारी दी गई है। बताया कि इस विसंगति के कारण इसका आज तक इस्तेमाल शुरू नहीं हो पाया।


खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग ने बताया कि इसकी जानकारी होते ही जांच टीम को मौके पर भेजी गई थी। जिसमें बात सही पाई गई। ऐसे में जिस पंचायत सचिव के कार्यकाल में इसका धन निकाला गया है, उस पर विभागीय कार्रवाई और धन की रिकवरी की कार्रवाई तत्काल की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed