फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Public service till 1st March, Anand Vihar Express will remain canceled till 31st

Basti News: एक मार्च तक जनसेवा, 31 तक निरस्त रहेगी आनंद विहार एक्सप्रेस

Fri, 13 Dec 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 13 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Public service till 1st March, Anand Vihar Express will remain canceled till 31st
बस्ती। कोहरे के कारण परिचालन कठिनाइयों को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसमें बस्ती से होकर गुजरने वाली आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस 31 मार्च तक जबकि जनसेवा एक्सप्रेस को एक मार्च तक के लिए निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेनों के निरस्त होने से पहले से रिजर्वेशन चुके यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। अब उन्हें टिकट कैंसिल कराकर यात्रा का दूसरा विकल्प ढूंढ़ना पड़ेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बस्ती के रास्ते जाने वाली ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस कोहरे के चलते निरस्त रही। जबकि, गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर अप और डाउन ट्रेन 15 दिसंबर तक निरस्त की गई है। इसके साथी मोरध्वज एक्सप्रेस को 28 फरवरी तक के लिए निरस्त किया गया है। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। यात्री कैलाश ने बताया कि उन्होंने पहल से रिजर्वेशन करा लिया था। अब उन्हें दूसरी ट्रेन से टिकट कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस को बीच-बीच में निरस्त कर चलाया जा रहा है। रेल प्रशासन के मुताबिक कोहरे के चलते ट्रेनों को निरस्त करना पड़ रहा है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। बस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक प्रभारी डीके मिश्रा ने बताया कि कोहरे के चलते रेलवे बोर्ड की ओर से कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। जबकि, कई स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। स्टेशन पर पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों के बारे में यात्रियों को पल-पल की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed