{"_id":"64ce9ee3342cd820d4028618","slug":"public-problem-basti-news-c-207-1-sgkp1004-2346-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी सुनवाई से असंतुष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी सुनवाई से असंतुष्ट
Sun, 06 Aug 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
भानपुर तहसील में लोगो की समस्या सुनती डीएम प्रियंका निरंजन।
भानपुर। डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 12.37 बजे पहुंचीं डीएम ने 57 मामलों की सुनवाई कर आठ का निस्तारण किया। शेष मामलों संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर दिए गए।
धौरहरा के अमरुल्ला व श्यामनाथ सोनी ने सामूहिक विवाह योजना में अपात्रों के चयन की शिकायत की, जिस पर डीएम से समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय व बीडीओ रामनगर को जांच कर आख्या देने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों से जब सुनवाई के बारे में जानकारी ली तो ज्यादातर ने असंतोष व्यक्त किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
घर से निकलने के लिए सरकुलर रोड संख्या-135 कागज में दर्ज है, लेकिन कुछ लोगों ने इस पर कब्जा कर रखा है, जिसमें 1990 से इसे खाली कराने की कार्रवाई चल रही है। 2022 में मामले का निस्तारण हुआ। फिर भी आज तक रास्ता खाली नहीं कराया गया।
विज्ञापन
-राम किशोर, शेखापुर चक दोस्त
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
धारा-34 के तहत नामांतरण आदेश का पालन कराने के लिए 20 सालों से तहसील और समाधान दिवस में चक्कर लगा रहा हूं। हर बार अधिकारी आश्वासन देकर जाने का कह देते हैं।
-मोल्हूराम, बैदौला
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पट्टे में मिली जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए वर्ष 2016 से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा हूं। आज भी डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाने को कहा है।
-नेत्रहीन बृजेंद्र कृष्ण, धवाय
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
घर पर आधार कार्ड लेकर बिजली का मीटर लगा अभी तक तार भी नहीं जुड़ा है और विभाग ने बिल भेज दिया। समाधान दिवस पर शिकायत किया तो अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
-रामसुंदर, परसाखुर्द