{"_id":"696d3977c8f24d03910501e0","slug":"public-health-fair-more-patients-suffering-from-cold-and-viral-basti-news-c-207-1-bst1005-151516-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आरोग्य मेला : सर्दी-जुकाम और वायरल से परेशान मरीज ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आरोग्य मेला : सर्दी-जुकाम और वायरल से परेशान मरीज ज्यादा
विज्ञापन
मुंडेरवा अस्पताल में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक संवाद
बस्ती। जिले के 39 पीएचसी/सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। यहां पहुंचे कुल 424 मरीजों की सेहत जांची गई और आवश्यक दवा देकर घर भेजा गया। कहीं-कहीं एलोपैथ चिकित्सक न होने पर आयुष डॉक्टर और फार्मासिस्ट ने उपचार किया। मेले में जुकाम और वायरल के अधिक मरीज आए।
नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने जांच कर दवाएं दी। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने मरीजों को परामर्श दिया। अधिकांश सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण के मरीज थे। गर्भवती महिलाएं और बच्चों की भी जांच की गई। बभनान संवाद के अनुसार, पीएचसी बभनान में एलोपैथ डॉक्टर न होने पर होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्ता ने जांच कर दवाएं दी। 98 मरीजों की जांच हुई। फार्मासिस्ट आशुतोष कुमार शुक्ला, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी दिनेश यादव, फार्मासिस्ट राजकरन चौधरी, फार्मासिस्ट कृपा शंकर शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, एएनएम श्वेता देवी ने सहयोग किया।
हर्रैया संवाद के अनुसार, पीएचसी काशीपुर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में डॉ. योगेश शुक्ला ने 22 मरीजों की जांच कर दवाएं दी। एलटी अनिल कुमार, फार्मासिस्ट अनिल कुमार वर्मा, चन्द्र प्रकाश चौधरी, पीर मोहम्मद ने सहयोग किया। पीएचसी इंदौली में डाॅ. विपिन कुमार ने 36 मरीजों की जांच की। हिफर्जुहमान व संध्या वर्मा ने सहयोग किया। पीएचसी बेलभरिया रामगुलाम में आरोग्य स्वास्थ्य मेला में डाॅ. आनन्द भारती, डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा ने 22 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फार्मासिस्ट विवेकानंद ने दवाएं बांटी।
विज्ञापन
बनकटी संवाद के अनुसार, पीएचसी बनकटी में जन आरोग्य मेले का डिप्टी सीएमओ डॉ. बृजेश शुक्ल ने निरीक्षण किया। डॉ. कुमकुम पांडेय अनुपस्थित मिलीं। डॉ. अभिषेक यादव मौजूद रहे। उन्होंने निरीक्षण के समय तक सिर्फ एक मरीज की जांच की थी। संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। भानपुर संवाद के अनुसार, पीएचसी सगरा में डाॅ. वृजनंदन मोदनवाल ने 23 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं दी।
पीएचसी करमहिया में डाॅ. अमिश कुमार ने 30 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट राम प्रकाश मौर्य ने दवाएं बांटी। पीएचसी परसाकुतुब में डाॅ. अजय सिंह ने 35 मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं दी। सीएचसी में डॉ. सचिन कुमार ने मरीजों की जांच की। मेला में कुत्ते के हमले में घायल मरीजों की भी संख्या रही।
-- -
आरोग्य मेला में कुत्ते के काटने से घायल बच्चे का किया उपचार
बहादुरपुर। पीएचसी बहादुरपुर में आयोजित जन आरोग्य मेला में रविवार को कुत्ता काटने से घायल होकर पहुंचे 16 माह के बच्चे आयुष का उपचार किया गया। डॉ. प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मेले में अधिकतर मरीज पेट दर्द, बुखार, उल्टी, स्किन तथा ब्लड प्रेशर के रहे। एलटी अभय पांडेय, फार्मासिस्ट राजकुमार, पंकज, वार्ड ब्वाय महेंद्र कुमार ने सहयोग किया। संवाद
-- -
मेला में कम पहुंचे मरीज
मुंडेरवा। सीएचसी मुंडेरवा में आयोजित आरोग्य मेला में 22 मरीज आए। डॉ. अकुंर शुक्ल ने जांच कर दवाएं दी। त्वचा, एलर्जी के मरीज ज्यादा रहे। फार्मासिस्ट अभिषेक श्रीवास्तव, बबिता अग्रहरि, राजेश, विनोद ने सहयोग किया। पीएचसी ओड़वारा में डॉ. नीलम चौधरी ने जांच कर दवाएं दी, यहां 16 मरीज आए। फार्मासिस्ट जगदम्बा चौधरी, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया। संवाद
-- -
जन आरोग्य मेला में 33 मरीजों का हुआ इलाज
कलवारी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के तहत सीएचसी बहादुरपुर में 33 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. रितेश राव ने बताया कि मौसमी बीमारी के मरीज अधिक थे। फार्मासिस्ट जितेंद्र नारायण, एलटी राजेश कुमार, स्टाफ नर्स कल्पना मिश्रा, वार्ड ब्वॉय तेज प्रताप, रमजान अली ने सहयोग किया। संवाद